फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Couple going to see fair beaten up, accused of looting earrings

Shahjahanpur News: मेला देखकर जा रहे दंपती को पीटा, कुंडल लूटने का आरोप

Mon, 18 Sep 2023 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Couple going to see fair beaten up, accused of looting earrings
पुवायां। गांव मुड़िया कुर्मियात से मेला देखकर घर जा रहे दंपती को गांव के ही तीन लोगों ने सुनसान जगह पर रोककर महिला से कुंडल लूट लिए। विरोध करने पर महिला के पति को पीटा।
विज्ञापन


गांव सबलापुर के जगदीश के अनुसार, 16 सितंबर को वह गांव मुड़िया कुर्मियात में चल रहे मेले में पत्नी मिथलेश कुमार के साथ बाइक से गया था। शाम करीब छह बजे मेले से घर लौटते समय पीछे से बाइक से आए गांव के ही तीन लोगों ने उसके सिर पर हमला कर दिया। उसके बाइक रोकते ही आरोपियों ने पिटाई शुरू कर दी और उनकी पत्नी के कुंडल और 50 रुपये और उसके पास से 500 रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


पिटाई से वह बेहोश होकर मौके पर गिर पड़ा तो आरोपी मौके से चले गए। होश आने पर वह किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। गांव में चर्चा होने पर आरोपी 17 सितंबर को दिन में तीन बार डंडे लेकर उसके यहां आए और कोई कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। वह किसी तरह शाम चार बजे थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने लूट की बात को गलत बताते हुए जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने लूट की घटना की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



केवल पिटाई की बात लिखकर रख ली तहरीर

जगदीश के अनुसार, वह थाने गए तो वहां मौजूद एक व्यक्ति ने तहरीर लिखने की बात कहते हुए केवल पिटाई की बात की तहरीर दिलवा दी। तहरीर में आरोपी भी तीन की जगह केवल दो लिखवा दिए। जगदीश ने कहा कि वह सोमवार को एसपी से मिलकर मामले की शिकायत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed