फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Couple cremated on a single pyre on the banks of the Ganges; son performed the last rites.

Shahjahanpur News: गंगा तट पर एक ही चिता पर हुआ दंपती का अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि

Wed, 24 Jun 2026 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Couple cremated on a single pyre on the banks of the Ganges; son performed the last rites.
अल्हागंज। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर ततियारी मोड़ के पास हुए हादसे में जान गंवाने वाले मोहल्ला बगिया के संतोष शर्मा और उनकी पत्नी किरण का मंगलवार को दोपहर बाद फर्रुखाबाद के पांचाल घाट स्थित गंगा तट पर एक साथ एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

बेहद गमगीन माहौल में दंपती को उनके बड़े बेटे रोहित ने मुखाग्नि दी। नौ वर्ष पहले उनके छोटे भाई की मृत्यु के बाद संतोष ने दो परिवारों का सहारा बनकर जिम्मेदारियां निभाईं। दंपती की मौत से उनके चार बच्चों के ऊपर से माता-पिता का साया उठ गया। उनकी सबसे बड़ी बेटी शिवा की हाल ही में शादी हुई थी। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। संतोष के छोटे भाई मनोज ने थाने में पिकअप चालक के खिलाफ तहरीर दी है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed