{"_id":"60d73d0fee36ec28040d72af","slug":"couple-commits-suicide-by-consuming-poison-due-to-family-dispute-dead-bodies-sent-for-postmortem","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: विवाद होने पर दंपती ने जहर खाकर की खुदकुशी, परिवार में पसरा मातम, पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: विवाद होने पर दंपती ने जहर खाकर की खुदकुशी, परिवार में पसरा मातम, पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव
Sat, 26 Jun 2021 08:13 PM IST
सुशील कुमार कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 26 Jun 2021 08:13 PM IST
सार
परिजन जहर खाने की वजह स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। वहीं बताया जा रहा है कि जगतपाल की 15 वर्षीय बहन रोली को शुक्रवार को पेट में दर्द हुआ था। उसने रिंकी से चूरन मांगकर खा लिया था।
विज्ञापन
शाहजहांपुर: दंपती ने जहर खाकर की खुदकुशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के शहामतगंज गौटिया गांव निवासी जगतपाल प्रजापति (32) और पत्नी रिंकी (30) ने शनिवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने जहर क्यों खाया, परिजन स्पष्ट तौर पर कुछ बता नहीं पा रहे हैं। वहीं आपसी विवाद के बाद दोनों के जहर खाने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
जगतपाल प्रजापति की शादी 26 नवंबर 2020 को सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव पैना बुजुर्ग की रहने वाली रिंकी देवी से हुई थी। जगतपाल ई-रिक्शा चलाता था। शुक्रवार को जगतपाल की बहन रोली की तबीयत खराब होने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह जगतपाल इलाज के लिए रुपये लेने की बात कहकर अपने घर गया।
विज्ञापन
दोपहर तक न लौटने पर जगतपाल की सास रामकन्या और एक रिश्तेदार रामगुलाम उसके घर पहुंचे। यहां पर दरवाजा न खुलने पर मकान के पीछे जाकर दीवार की ईंटें हटाकर देखा तो जगतपाल और रिंकी बेड पर लेटे हुए थे और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। किसी तरह अंदर दाखिल होकर वे लोग दोनों को लेकर तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिजन जहर खाने की वजह स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। वहीं बताया जा रहा है कि जगतपाल की 15 वर्षीय बहन रोली को शुक्रवार को पेट में दर्द हुआ था। उसने रिंकी से चूरन मांगकर खा लिया था। जिसके बाद उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई और उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। रोली के मुताबिक चूरन में रिंकी ने कुछ मिला दिया था।
आशंका जताई जा रही है कि शनिवार को जब जगतपाल घर गया तो इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और उन लोगों ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। विवाद के बाद जहर खाने की बात सामने आ रही है। अभी किसी पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर आती है तो आगे की कार्रवाई होगी।