{"_id":"68f2373dc984deb4f909728d","slug":"councilors-family-attacked-acid-thrown-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-155373-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सभासद के परिवार पर हमला, तेजाब फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सभासद के परिवार पर हमला, तेजाब फेंका
विज्ञापन
थाने में घटना की जानकारी देते संतोष शर्मा। संवाद
- फोटो : samvad
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। जमीन के विवाद में शुक्रवार सुबह वार्ड जमदग्निनगर के सभासद संतोष शर्मा के घर में घुसकर आरोपियों ने जमकर मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान एक हमलावर ने तेजाब फेंक दिया। जिससे मां-बेटी मामूली रूप से झुलस गईं। मामले में पति-पत्नी सहित सात नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
संतोष की मां सरोजनी ने पुलिस को बताया कि गांव सराय साधौ में उनकी व उनके परिवार की जमीन है। इसको लेकर उनका कुछ लोगों से विवाद था। इसको लेकर उन्होंने एसडीएम कोर्ट मे वाद दायर किया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह दूसरे पक्ष के लोगों ने उस जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
सूचना मिलने पर उसका बेटा संतोष मौके पर पहुंचा। निर्माण का विरोध करने पर आरोपियों ने बेटे से गालीगलौज की। वहां से संतोष उन्हें साथ लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद वे दोनों घर लौटने लगे। उनके पीछे बाइक से सिपाही भी आ रहा था। जब वे दोनों घर के समीप पहुंचे तभी वहां पहले से मौजूद पास के ही मोहल्ला नौसारा निवासी राजकुमार, राजेश, दुर्गेश, विमलेश, प्रमोद व सतीश शर्मा, उनकी पत्नी अंजलि शर्मा समेत अन्य लोगों ने उन लोगों को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
वे भागकर घर के अंदर गए तो आरोपी भी आ गए। उन दोनों के अलावा वहां मौजूद उसकी बहन शोभा को भी पीटा। इसी दौरान एक हमलावर ने तेजाब फेंक दिया। जिससे सरोजनी और उनकी बेटी शोभा झुलस गए। डंडा लगने से सरोजनी का सिर फट गया। इस बीच सिपाही के मौके पर पहुंच जाने पर आरोपी भाग गए। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।