फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Councillors of two wards came face to face over closing of drain

Shahjahanpur News: नाला बंद करने पर दो वार्डों के पार्षद आए आमने-सामने

Mon, 08 Sep 2025 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Councillors of two wards came face to face over closing of drain
कांशीराम काॅलोनी में नगर आयुक्त विपिन मिश्र से वार्ता करते पार्षद तुषार त्रेहन। स्रोत: जागरूक प - फोटो : samvad
शाहजहांपुर। कांशीराम काॅलोनी नहर पुलिया के पास निकले नाले को बंद करने पर दो वार्डों के पार्षद आमने-सामने आ गए। अजीजगंज के पार्षद मनीष गुप्ता आनंद बिहार काॅलोनी में पानी जाने से नाले को बंद कराने के लिए मिट्टी डलवा रहे थे। यह देख कांशीराम कॉलोनी के पार्षद तुषार त्रेहन तमाम काॅलोनीवासियों के साथ आ गए और विरोध करते हुए धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे नगर निगम के अधिकारियों ने दोनों को शांत कराया।
विज्ञापन

कांशीराम काॅलोनी नहर पुलिया के पास नाले से आवास-विकास कॉलोनी बरेली मोड़ और कांशीराम काॅलोनी में आए पानी का निकास हो रहा था। इसके चलते ओवरफ्लो होने से नाले के मुहाने पर बनी आनंद बिहार काॅलोनी में पानी भर गया।
विज्ञापन

रविवार को दिन में करीब दो बजे अजीजगंज के पार्षद मनीष गुप्ता ने दो डंपर मिट्टी नाले को बंद करने के लिए मंगवा ली। इसकी सूचना मिलते ही कांशीराम काॅलोनी के पार्षद तुषार त्रेहन उर्फ दीपू पंजाबी वार्ड के तमाम बाशिंदों के साथ आ गए और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना था कि नाला बंद होने से आवास-विकास कॉलोनी और कांशीराम काॅलोनी से बाढ़ के पानी का निकास नहीं हो पाएगा। वहीं, आनंद बिहार काॅलोनी के लोग घरों में पानी घुसने के चलते नाले को बंद करने को लेकर अड़े हुए थे।

दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक होने लगी। सूचना पर नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह समेत पुलिस बल मौके पर आ गया। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बातों को सुना और नाला बंद करने से रोक दिया। वहीं, आनंद बिहार काॅलोनी में घुसे पानी को पंप के जरिये निकाल कर गर्रा नदी में गिराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed