{"_id":"5c23ce7f4a5bb19f2362efb69680e76e","slug":"corruption-in-railway-protest-against-the-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे में भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना दिया
शाहजहांपुर
Updated Mon, 13 Apr 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए रेलवे श्रमिक संघर्ष समिति मुरादाबाद की ओर से कलक्ट्रेट पर धरना दिया गया। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित एक मांगपत्र डीएम को सौंपा गया।
समिति के संयोजक श्याम बिहारी लाल ने कहा कि रेलवे के मुरादाबाद मंडल में लाखों करोड़ों रुपये को गोलमाल किया जा रहा है। कहा कि इसके विरोध में जिले से एक पदयात्रा शुरू की जाएगी, जो उत्तर रेलवे के नई दिल्ली स्थित बड़ौदा हाउस में जाकर समाप्त होगी। इसमें 11 मई से बड़ौदा हाउस के सामने ही बेमियादी भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। कहा कि अनशन का एकमात्र लक्ष्य है कि बेईमानी, भ्रष्टाचार और बदले की भावना से उत्पीड़न का कार्य बंद कर दिया जाए। यह काम मानवाधिकारों के खिलाफ है।