फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona vaccination

कड़ी सुरक्षा के बीच 12 केंद्रों पर भेजी गई वैक्सीन, आज होगा टीकाकरण

Fri, 22 Jan 2021 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination
पुराना जिला अस्पताल स्थित सेंटर पर कड़ी सुरक्षा के बीच वैक्सीन बॉक्स को गाड़ी में रखता कर्मचारी? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। प्रथम चरण के तहत शुक्रवार को जिले के 12 केंद्रों पर आयोजित होने वाले 24 सत्रों में सूचीबद्ध स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए गुरुवार को सीएमओ कार्यालय स्थित सेंटर से कोरोना वैक्सीन कड़ी सुरक्षा के बीच सभी सेंटरों पर भेजी गई। प्रत्येक केंद्र पर दो सत्रों का आयोजन होगा और हर सत्र में 100-100 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगेगा। टीकाकरण को लेकर बृहस्पतिवार को दिन भर तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह की मौजूदगी में पुराना जिला अस्पताल स्थित सेंटर से कोरोना वैक्सीन बॉक्स को रिसीव कर स्वास्थ्य विभाग की गाड़ियों में रखवाकर कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया। डॉ. लक्ष्मण सिंह ने बताया कि प्रत्येक टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन पहुंच गई हैं। शुक्रवार को 12 केंद्रों पर 2369 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इसके बाद 28 व 29 जनवरी को टीकाकरण किया जाएगा। 28 जनवरी को 10 केंद्रों पर 20 सत्र लगाकर 2157 और 29 को सात केंद्रों पर 14 सत्रों में 1377 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगेगा। तीन दिनों में कुल 5903 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

इन 12 केंद्रों पर होगा टीकाकरण
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावलखेड़ा, बंडा, कलान, सिंधौली, निगोही, ददरौल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, सत्यानंद हॉस्पिटल, वरुण अर्जुन मेडिकल कालेज, सन इंस्टीट्यूट और फ्लोरेंस नाइटिंगेल नर्सिंग कॉलेज में कोविड टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज समय से पहुंचें लाभार्थी : सीएमओ
शाहजहांपुर। जिले में शुक्रवार को होने वाले कोविड टीकाकरण को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक गुरुवार को विकास भवन सभागार में हुई। कोविन पोर्टल में पंजीकृत सभी स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों से टीकाकरण केंद्र पर समय से पहुंचने और अभियान को सफल बनाने की अपील की गई है।
सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे से कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत होगी। जोकि शाम 5:00 बजे तक चलेगा। इसमें स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को कोविड-19 टीका से प्रतिरक्षित किया जाएगा। इसके लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकृत स्वास्थ्यकर्मियों को समय से टीकाकरण केंद्र पर पहुंचना है।
उन्होने कहा कि कोविड 19 का यह टीका सबसे सुरक्षित टीका है। यह शरीर पर किसी तरह का प्रतिकूल प्रभाव नहीं छोड़ता है। बताया कि शनिवार 16 जनवरी को जिले में चार केंद्रों पर चार सत्र आयोजित कर 308 स्वास्थ्यकर्मियों को प्रतिरक्षित किया गया था, अब उन सभी को अगली डोज 15 फरवरी को दी जाएगी।
सीएमओ ने साझा किया अपना अनुभव, 16 को लगवाया था टीका
बैठक में सीएमओ डा. एसपी गौतम ने कोविड-19 टीका लगवाने के अपने अनुभव को साझा किया। बताया कि उन्होंने 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगवाया था। तब से लेकर अब तक मुझे कोई परेशानी नहीं हुई है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि टीकाकरण के बाद उनको भी किसी तरह की परेशानी नहीं हुई है और सब कुछ पहले जैसा सामान्य है। दोनो अधिकारियों ने टीकाकरण सत्र पर समय से पहुंचने की अपील की है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण ने भी अपने अनुभव को साझा किया।
16 को हुआ था 77 प्रतिशत टीकाकरण
16 जनवरी यानी कोविड टीकाकरण के पहले दिन बंडा में 89, भावलखेड़ा में 75, ददरौल में 75, सीएमओ कार्यालय में 69 प्रतिशत लाभार्थियों ने टीका लगावाया था। इस तरह से पूरे जिले में 77 प्रतिशत टीकाकरण हुआ था।

टीका लगवाने से पहले दें पूरी जानकारी
टीका लगवाने से पूर्व यदि एलर्जी, बुखार, रक्त बहने या रक्त पतला करने की कोई दवा ले रहे हैं, या प्रतिरक्षा क्षमता कम है तो संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी को जानकारी दें। गर्भवती या स्तनपान करा रही महिलाओं को भी टीका लेने से पहले स्वास्थ्य अधिकारी को पूरी जानकारी देनी चाहिए।

शाहजहांपुर के पुराना जिला अस्पताल स्थित सेंटर से वैक्सीन बॉक्स को लेकर निकलते कर्मचारी। संवाद

शाहजहांपुर के पुराना जिला अस्पताल स्थित सेंटर से वैक्सीन बॉक्स को लेकर निकलते कर्मचारी। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed