फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona vaccination

इंतजार खत्म, 400 स्वास्थ्यकर्मियों को आज लगेगा टीका

Sat, 16 Jan 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination
कोरोना वैक्सीन को वैन में रखवाकर रवाना करवाते कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। महीनों के इंतजार के बाद शनिवार को कोरोना वैक्सीनेशन का आगाज हो जाएगा। टीकाकरण के पहले दिन चार सौ स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन चारों केंद्रों पर पहुंच गई। कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सीएमओ कार्यालय पर स्थित स्टोर से कोरोना वैक्सीन वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

शनिवार को जिले के बंडा, भावलखेड़ा, ददरौल स्थित स्वास्थ्य केंद्रों और सीएमओ सभागार में बनाए गए केंद्र पर कोरोना वैक्सीनेशन (टीकाकारण) की शुरुआत होगी। कैबिनेट मंत्री सुुरेश कुमार खन्ना शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे सीएमओ कार्यालय स्थित कोरोना वैक्सीन सेंटर पहुंचे और व्यवस्था का जायजा लिया। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम से कोरोना वैक्सीन के संबंध में जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने नारियल फोड़ा तथा वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएमओ डॉ.एसपी गौतम ने बताया कि शनिवार को तीन स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही सीएमओ सभागार में बनाए गए केंद्र पर टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

कोविशील्ड की 13930 डोज मिलीं
शाहजहांपुर को कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड की 13930 डोज की आपूर्ति हुई है। इसके रखरखाव के लिए दो से आठ डिग्री का तापमान बेहद जरूरी है। सीएचसी में इसे एक दिन पहले भेजा गया। वहां इसे रखने के लिए आइसलाइनर रेफ्रेजिरेटर की व्यवस्था है। इसके अलावा नए आईस पैक व वैक्सीन कैरियर का भी इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ सभागार में लगेगा पहला टीका, मोदी कर सकते हैं संवाद
कोरोना वैक्सीन का पहला टीका सीएमओ सभागार में बने केंद्र पर स्वास्थ्यकर्मी को लगाया जाएगा। विभाग की ओर से शुक्रवार को पहला टीका किसको लगेगा, अभी इसकी घोषणा नहीं की गई। जिस कर्मचारी को पहला टीका लगाया जाएगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उससे संवाद भी कर सकते हैं। वहीं वैक्सीनेशन के कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव भी किया है। अब पहले दिन शनिवार को 22 की जगह सिर्फ चार केंद्रों पर 400 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा।
नई व्यवस्था में सीएमओ सभागार, ब्लॉक बंडा, भावलखेड़ा और ददरौल स्थित सीएचसी केंद्रों पर सुबह दस से शाम पांच बजे तक टीकाकरण चलेगा। प्रत्येक केंद्र में यह काम मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा।
चार सौ स्वास्थ्यकर्मियों को भेजे गए मेसेज
पहले दिन के टीककारण में शामिल होने वाले जिले के 400 स्वास्थ्यकर्मियों के मोबाइल पर शुक्रवार को मेसेज भेजा गया। शनिवार को वही लोग केंद्र पर पहुंचेंगे। मेसेज में टीकाकरण के लिए केंद्र का नाम, समय ओर तारीख लिखी गई है।
प्रधानमंत्री के संवाद को लेकर हुई तैयारी
सीएमओ सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले लाभार्थी से संवाद कर सकते हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारी में जुटा रहा। सीएमओ सभागार में एलईडी स्क्रीन, सीसीटीवी कैमरे, इंटरनेट कनेक्टिविटी सहित अन्य व्यवस्थाएं कर दी गई हैं।
एक महीने रखी जाएगी खाली वायल, वेस्ट को इकट्ठा करेगा एक अलग वाहन
शाहजहांपुर। कोरोना वैक्सीन का खाली वायल एक महीने तक रखा जाएगा। इसके अलावा टीकाकरण केंद्र पर होने वाले बायोमेडिकल वेस्ट के लिए लाल, पीला और काला बैग रहेगा। वैक्सीन के वायल का उपयोग होने के बाद उसे अलग रखा जाएगा तथा बाकी अन्य वेस्ट को अलग रखेंगे। एक अलग वाहन सभी केंद्रों पर जाएगा और वहां से वेस्ट को इकट्ठा करेगा। इस वेस्ट को हाइपोक्लोराइड केमिकल में रखा जाएगा।
कोरोना वैक्सीन सेंटर इंचार्ज रीतेश कुमार ने बताया कि किसी वायल में डोज बच जाती है तो उसका अलग स्टॉक होगा। उसे इस्तेमाल में नहीं लाया जाएगा। इसके बाद एक वायल वह रहेगा, जिसका उपयोग नहीं होगा। टीकाकरण का सत्र खत्म होने पर संबंधित कोल्ड चेन प्वाइंट पर ये तीन तरह के वायल अलग-अलग भेजे जाएंगे। वहां से जिस वायल का उपयोग नहीं हुआ होगा उसे वापस रख दिया जाएगा। वहीं जो वायल खाली होगा और जिसमें डोज की कुछ मात्रा बची होगी उसे भी अलग रखा होगा। विभाग खाली वायल को एक महीने तक स्टॉक में रखेगा। इसका उद्देश्य वैक्सीन को लेकर किसी तरह की शिकायत मिलने पर तुरंत ही उसका रिकार्ड उपलब्ध करवाना है।
सीएमओ ने कहा-निडर होकर लगवाएं टीका, यह पूरी तरह सुरक्षित
शाहजहांपुर। सीएमओ का कहना है कि कोरोना को जड़ से समाप्त करने के लिए टीका लगवाना बहुत जरूरी है। आम आदमी के लिए टीकाकरण के लिए अभी गाइडलाइन नहीं आई है। कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। अफवाहों पर ध्यान न दें। कई बार ट्रायल के बाद इसे लाया गया है। शासन से मिले निर्देश के अनुसार पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों, दूसरे चरण में फ्रंट लाइन के वर्कर और तीसरे चरण में मतदाता पहचान पत्र के आधार पर 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगना है।

बंडा पहुंची कोरोना से बचाव की वैक्सीन
बंडा। शुक्रवार सुबह वैन से कोरोना वैक्सीन बंडा सीएचसी पहुंच गई। वैक्सीन वाहन के सीएचसी पहुंचने पर आरती कर पूजन किया गया। सुरक्षा के लिए दो सिपाही भी तैनात किए गए हैं। शनिवार से टीकाकरण के लिए टीमों का गठन कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed