{"_id":"60f1cfb08ebc3ee59c071dfe","slug":"corona-shahjahanpur-news-bly4533603115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान रहें : कोरोना के तीन नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान रहें : कोरोना के तीन नए मरीज मिले
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमण अभी पूरी तरह से गया नहीं है। कोरोना संक्रमण के तीन नए मरीज शुक्रवार को मिले हैं। इनमें दो अल्हागंज और एक तिलहर कस्बे के रहने वाले हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या अब आठ हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।
मार्च-अप्रैल में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शुरू होने के बाद प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में संक्रमित मरीज मिल रहे थे। अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड कम पड़ गए थे। कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आई थी। शुक्रवार को जिले में तीन नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। एक मरीज का बरेली में इलाज चल रहा है। बाकी दो मरीज होम क्वारंटीन होकर इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील कर रहा है।
बावजूद इसके लोग कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। माना जा रहा है कि जुलाई के आखिरी सप्ताह या फिर अगस्त के शुरू में तीसरी लहर आ सकती है। इस तीसरी लहर में सबसे ज्यादा बच्चों के चपेट में आने की आशंका है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने तीसरी लहर से निपटने के पूरे इंतजाम कर लिए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आए तीन नए मरीजों को मिलाकर जिले में आठ सक्रिय मरीज हैं। कोरोना से बचने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करना। चेहरे पर मास्क लगाएं, हाथों को बार-बार साबुन और सैनिटाइजर से धोते रहें और शारीरिक दूरी बनाकर रखें। तीसरी लहर को कमजोर करने के लिए टीकाकरण कराना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
--
अब तक मिले कुल मरीजों की संख्या- 20347
स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या - 19938
सक्रिय मरीजों की संख्या - 08
अब तक हुई मृत्यु - 401