फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona

2383 स्वास्थ्यकर्मियों ने नहीं लगवाया कोरोना का टीका, लक्ष्य से दूर स्वास्थ्य विभाग

Sun, 31 Jan 2021 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
corona
शाहजहांपुर। पहले चरण में लक्ष्य से काफी कम स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना वैक्सीनेशन लगवाई। अब तक 2383 स्वास्थ्य कर्मी ऐसे हैं जिन्होंने पंजीकरण होने के बाद भी कोरोना का टीका नहीं लगवाया है।
विज्ञापन

प्रथम चरण में 11,631 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीनेशन लगाने का लक्ष्य मिला था। इनमें अब तक 8733 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा चुका है। पिछले चार दिनों में 1116 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाना था। इस तरह अभी 2383 स्वास्थ्य कर्मी ऐसे हैं, जिन्होंने कोरोना टीका नहीं लगवाया है।
विज्ञापन

टीकाकरण न कराने वालों में मरीज या फिर गर्भवती महिलाएं
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह ने बताया कि टीकाकरण से छूटे स्वास्थ्यकर्मियों में ज्यादातर मरीज या फिर गर्भवती महिलाएं हैं। जिनको कोरोना का टीका नहीं लगना है। उन्होंने बताया कि कोई भी वैक्सीन लगाए जाने के बाद बुखार आना आम है। वैक्सीन का गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। इसलिए बीमार या गर्भवती महिला को टीका नहीं लगाया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार फरवरी को शुरू होगा नया सत्र
प्रथम चरण के तहत चार दिनों में 8,733 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। शेष पंजीकृत स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण चार फरवरी को किया जाएगा। उसी दिन प्रथम चरण के टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद भी कोई स्वास्थ्य कर्मी टीका लगवाने से वंचित रह जाता है, तो मॉपअप

दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्करों को लगेगा टीका
कोविड-19 वैक्सीनेशन (टीकाकरण) के द्वितीय चरण में फ्रंट लाइन वर्करों जैसे (पुलिस कर्मियों, राज्य कर्मचारियों, रेल कर्मियों) को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। संबंधित विभागों से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का डाटा लिया जा चुका है। टीकाकरण की तिथि घोषित होने के बाद मोबाइल पर मैसेज भेजकर टीका लगवाने के लिए केंद्र व सत्र की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed