{"_id":"5ed933518ebc3e9085018c87","slug":"corona-shahjahanpur-news-bly408130840","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना क्वारंटीन, आज कराएंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना क्वारंटीन, आज कराएंगे जांच
बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
Link Copied
शाहजहांपुर। प्रदेश के कई मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों का निरीक्षण करने के बाद वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने चिकित्सकों के परामर्श के बाद खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री खन्ना ने बताया कि मेरठ में इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण करने के दौरान वह सर्जिकल वार्ड में एक ऐसी मरीज से हालचाल पूछ रहे थे, जिसकी दो दिन बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसी कारण मीडिया में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई गई। उन्होंने कहा कि किसी भी अस्पताल या मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण में कोई भी लापरवाही नहीं बरती गई। वह मरीज से बात करने के समय भी लगभग पांच फीट की दूरी पर रहे। फिर भी एहतियातन चिकित्सकों के परामर्श पर उन्होंने लखनऊ आवास पर अपने को क्वारंटीन कर लिया है। अब वहीं से वह मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों की समस्याओं का समाधान करेंगे। वित्तमंत्री ने बताया कि निरीक्षण के पांचवें दिन उनका सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। चिंता करने की कोई बात नहीं है, क्योंकि उनमें बीमारी से संबंधित कोई भी लक्षण नहीं पाए गए हैं। फिर भी वह मेरठ में अस्पताल के निरीक्षण के पांचवें दिन यानी शुक्रवार को जांच कराएंगे, जिसकी रिपोर्ट शनिवार को प्राप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।