शाहजहांपुर में मां-बेटे की मौत: मासूम को गोद में लेकर सड़क पार रही थी महिला, रोडवेज बस ने कुचला
शाहजहांपुर के बरेली मोड़ पर सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ। मासूम बेटे को गोद में लेकर सड़क पार रही महिला को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस दौड़ा ले गया।
विस्तार
शाहजहांपुर के बरेली मोड़ पर सोमवार शाम सड़क पार करते समय रोडवेज बस की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हरदोई जिले के लोनार थाना क्षेत्र के सवायजपुर गांव निवासी नसरीन और उनके दो वर्षीय बेटे सूफियान के रूप में हुई। पत्नी और बेटे की आंखों के सामने मौत से उस्मान का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।
परिजनों के अनुसार, उस्मान अपनी पत्नी नसरीन, बेटे सूफियान और बेटी आयशा के साथ अपनी मां सरबरी को बहन-बहनोई के घर मोहल्ला चौक आला खां छोड़ने के लिए शुक्रवार को शाहजहांपुर आए थे। सोमवार शाम घर जाने के लिए वह पत्नी, बेटी और बेटे के साथ ई-रिक्शा से बरेली मोड़ पहुंचे थे। रोड पार करते समय बरेली की ओर से आ रही रोडवेज बस ने नसरीन और उनकी गोद में मौजूद सूफियान को टक्कर मार दी।
मां-बेटे के ऊपर से गुजरा पहिया
टक्कर लगने से दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने बस को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने बस दौड़ा दी। बस का पहिया नसरीन और सूफियान के ऊपर से गुजर गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.