{"_id":"5ecffc4e8ebc3e85b54f8233","slug":"corona-shahjahanpur-news-bly407358913","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के चलते रुपये के अभाव में हरेवा गांव की संतोष ने खोया पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के चलते रुपये के अभाव में हरेवा गांव की संतोष ने खोया पति
बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद के गांव हरेवा में अपने बच्चो के साथ मौजूद रेखा।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
Link Copied
जलालाबाद। लॉकडाउन ने गांव हरेवा गांव की रेखा का सुहाग छीन लिया। थाना कटरा के गांव फीलनगर निवासी रेखा की करीब दस साल पहले गांव हरेवा निवासी संतोष के साथ हुई थी। करीब एक साल पहले संतोष पत्नी रेखा और तीन बच्चों को लेकर पंजाब प्रांत के गुरदासपुर में जाकर ड्राइवरी करने लगा। वहां 10 मार्च को बीमार पड़ जाने के कारण संतोष की नौकरी चली गई। जांच में उसे टाइफाइड बुखार निकला, जिसका लंबा इलाज चलना था। पत्नी रेखा ने बताया कि लॉकडाउन के कारण सरकारी अस्पताल में संतोष को भर्ती नहीं किया। प्राइवेट डॉक्टर से इलाज के लिए उसके पास रुपये नहीं थे। लॉकडाउन की वजह से वह चाहकर भी घर नहीं आ सकी, और न ही परिवार को कोई वहां पहुंच सका। करीब महीने भर चारपाई पर पड़े रहने के बाद इलाज के अभाव में संतोष की मौत हो गई। वहां पड़ोसियों की मदद से संतोष का अंतिम संस्कार किया जा सका। तीन बच्चों को साथ रेखा का वहां रह पाना मुश्किल था। वहां से लौटने पर 27 मई की शाम रेखा जलालाबाद के क्वारंटीन सेंटर पहुंची। जहां रेखा व उसके बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके बाद रेखा को बच्चों समेत घर भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।