फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona

लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के पलायन से बंटवारे के समय की आ रही याद

Sun, 17 May 2020 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
corona
तिलहर। गुजरात, हरियाणा, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ आदि स्थानों से बड़ी तादात में प्रवासियों का आना शनिवार को भी जारी रहा। शुक्रवार रात से शनिवार शाम तक 469 प्रवासी यहां पहुंचे। जांच रिपोर्ट सही पाए जाने पर भोजन कराकर और राशन किट देकर उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं, मुंबई से आए प्रवासियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उनकी दोबारा जांच की जाएगी।
विज्ञापन

नगर के जीजीआईसी शेल्टर होम प्रभारी लेखपाल अंकुर चौधरी ने बताया कि यहां पर मेरठ, गाजियाबाद, हरियाणा से शाम 5 बजे तक 100 प्रवासी मजदूर आ चुके हैं। इनमें से 64 मजदूरों को होम क्वारंटीन करा दिया गया है, शेष सुबह भेजे जाएंगे। सेंट मैरी स्कूल के प्रभारी लेखपाल शिवाजी यादव ने बताया कि यहां पर 150 प्रवासी मजदूर दिल्ली, गाजियाबाद, हरियाणा से बसों के द्वारा पहुंचे थे, जिनका मेडिकल चेकअप कराकर होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. कमरुज्जमा ने बताया कि शनिवार को सुबह से शाम पांच बजे तक दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, गुजरात और मुंबई से आए 219 प्रवासियों का मेडिकल चेकअप किया गया। जांच में सभी ठीक पाए गए हैं। मुंबई से आए मजदूर भी नॉर्मल मिले हैं उन्हें निगरानी में रखा गया है उनकी दोबारा जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले जांच को जिला अस्पताल गए बुखार से पीड़ित 26 मजदूरों की रिपोर्ट अभी तक नहीं प्राप्त हुई है। एसीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल का कहना है कि सैंपल लखनऊ भेजे गए हैं, सोमवार सुबह रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंटवारे की याद दिला रहा पलायन
यहां पर विभिन्न प्रांतों से आने वाले प्रवासी मजदूरों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। भारी संख्या में प्रवासी मजदूरों के यहां आने पर नगर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। वहीं, हाईवे पर पश्चिम की ओर से आने वाले प्रवासी मजदूर भारी संख्या में पूर्व दिशा में वाहनों से बैठकर चले जा रहे हैं। शनिवार को हाईवे पर यह नजारा देखने के लिए तमाम लोग खड़े रहे। इस दौरान यहां खड़े बुजुर्गों का कहना था कि पलायन भारत-पाकिस्तान बंटवारे की याद दिला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed