फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona

मुम्बई से आने वाले प्रवासी बढ़ा रहे मुसीबत, अब तक दो मिले पॉजिटिव

Sun, 17 May 2020 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
corona
शाहजहांपुर। कलान और निगोही में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। यह दोनों व्यक्ति मुंबई से आए हैं। इसके अलावा पड़ोसी जिले खीरी में 17 लोग पॉजिटिव पाए गए है, जिनमें से 13 मुंबई से ही पहुंचे हैं। इसे देखते हुए मुंबई से आने वालों में संक्रमण की संभावना ज्यादा लग रही है। जिले में अब तक 200 प्रवासी मुंबई से पहुंचे हैं, जिनमें से 70 के सैंपल शनिवार को जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण मुंबई में सैकड़ों प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं। उनके पास रुपया है और न ही इतना भोजन कि आगे काम चल पाए। रहने का ठिकाना भी अस्थायी है। इस संकट में उनके सामने घर लौटने का ही विकल्प बचा। ऐसे में मजदूरों ने वहां से पलायन करना शुरू कर दिया, जिनमें जिले के भी लोग भी शामिल हैं। इनमें कुछ प्रवासी मजदूर मुंबई से लौटते समय कोरोना का संक्रमण भी साथ लाए। यहां ऐसे दो लोग सामने आ चुके हैं, जो मुंबई से यहां आ गए और अपने परिवार के साथ रहने लगे। तबीयत बिगड़ने पर उनके स्वास्थ्य की जांच की गई तो दोनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद प्रशासन ने महाराष्ट्र से आने वाले प्रवासी मजदूरों की निगरानी बढ़ा दी है। सीडीओ महेंद्र सिंह तंवर मुताबिक जिले में अब तक 200 प्रवासी मुंबई महाराष्ट्र से आ चुके हैं। जिनकी निगरानी के लिए होम क्वारंटीन किया गया है। उनके स्वास्थ्य की जांच नियमित रूप से कराई गई जा रही है। जिसमें कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं उनके सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। शनिवार को 70 प्रवासियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिनकी रिपोर्ट दो में आ जाएगी। जिन लोगों की पहले जांच हो चुकी है उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed