फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona

किसी ने 450 किमी साइकिल चलाई, कोई पैदल ही नाप चुका मीलों रास्ता

Sun, 17 May 2020 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
corona
बस में बैंठने जाते प्रवासी श्रमिक । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजाहंपुर। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला जारी। हाइवे से पैदल, साइकिल और वाहनों से दिन-रात गुजर रहे लोगों को बस अपनी मंजिल तक पहुंचने की चाहत है। उन्हें इस बात की कोई फिक्र नहीं है कि इस तरह घर तक सही सलामत कैसे पहुंचेंगे। बस घर वापसी की उम्मीद में जो भी साधन मिल रहा है, बस दौड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को भी बरेली मोड स्थित एनएच-24 से ट्रक, डीसीएम, मोटर साइकिल, साइकिल और पैदल सैकड़ों की संख्या में प्रवासी मजदूर गुजरे, जिनमें पुरुषों के साथ ही महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। कोई पैदल चला आ रहा था, किसी के पास साइकिल थी जिसे वह अब तक सैकड़ों किमी खींच चुका था। छोटे और बड़े वाहनों में जिसे जहां जगह मिली सवार हो लिया। हालांकि दूसरे राज्यों से यहां आने वालों को अपने घर तक पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से बसों की व्यवस्था की गई। इस बीच डीएम-एसपी ने भी हाईवे पर पहुंचकर बाहर से आने-जाने वालों का लिया जायजा। डीएम इंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर स्थानीय ग्रामीण क्षेत्रों व पड़ोसी जिलों को जाने वाले मजदूरों को जिले की सीमा तक छोड़ने के लिए बसों से भेजा गया।
विज्ञापन

साइकिल से 450 किमी की यात्रा करके यहां पहुंचने वाले रामधीरज, मनीराम, मातादयाल, विनय कुमार, राजिंदर, सचिन और रोहित ने बताया कि वह लोग पंजाब के जिला मानशा में पत्थर फिटिंग का काम करते थे। लॉकडाउन लगने के बाद काम बंद हो गया और वे लोग खाली हो गए। लॉकडाउन लगने से पहले मेहनत मजदूरी कर मिले रुपये जब खर्च हो गए, तो वापस घर लौटने के अलावा कोई ठिकाना नहीं बचा और बिना कुछ सोचे समझे 13 मई को अपनी-अपनी साइकिलों से फैजाबाद के लिए चल दिए। शनिवार को सुबह यहां पहुंचे, जहां प्रशासन की ओर से आगे जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। उसी से अपने गंतव्य तक रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed