{"_id":"5f2eecdf8ebc3e3ccb1d0b08","slug":"corona-positive-shahjahanpur-news-bly4156084182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव, 54 नए संक्रमित बढ़े, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव, 54 नए संक्रमित बढ़े, दो की मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को भी 54 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसमें 13 लोग शुक्रवार देर रात संक्रमित पाए गए थे तथा 41 लोगों की रिपोर्ट शनिवार को प्राप्त हुई है। इस तरह अब तक जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1573 हो गई है। वहीं, सीएमओ की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है। इसके अलावा शनिवार को दो संक्रमितों की मौत भी हुई है।
एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के सहायक नोडल अधिकारी/बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार को आई 41 लोगों की सूची में नौ महिलाएं और 32 पुरुष शामिल हैं। इसमें 27 शहरी क्षेत्र हैं। इनके अलावा बंडा के दो, ददरौल का एक, जैतीपुर का एक, जलालाबाद के तीन, कांट का एक, निगोही का एक, तिलहर के दो और तीन अन्य शामिल हैं। इनके अलावा 13 लोगों के बारे में रिपोर्ट नहीं मिल सकी कि वे किस क्षेत्र के हैं। सात पॉजिटिव पुवायां के भी बताए गए हैं।
जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय कोविड अस्पताल एल-1 में लगभग 150 मरीज भर्ती किए गए हैं। इनके अलावा करीब 125 मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। लगभग 487 होम क्वारंटीन हैं। इसी तरह होटल रॉयल पन्ना में 26 और होटल सत्यम में 30 लोग भर्ती हैं। अब तक 634 लोग डिस्चार्ज भी किए जा चुके हैं और 926 पॉजिटिव अभी कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन
हेड मास्टर समेत कोरोना से दो की मौत
शाहजहांपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही महामारी से मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। शनिवार को सिंधौली ब्लाक के एक परिषदीय स्कूल के प्रधान अध्यापक और शहर के मोहल्ला बहादुरपुरा निवासी एक महिला की मौत हो गई। जिले में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 16 हो गई है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी राज कुमार तिवारी ने बताया कि सिंधौली ब्लाक के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधान अध्यापक इसी सप्ताह संक्रमित हो गए थे, जिस कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज के एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर हेड मास्टर ने कहीं और दिखाने की बात की थी, जिस पर उन्हें मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज कराकर लखनऊ इलाज के लिए ले जाया जा रहा था लेकिन हरदोई के समीप पहुंचने पर उनकी मृत्यु हो गई। वह 55 वर्ष के थे। स्थाई रूप से वह लोधीपुर में रहते थे। प्रधान अध्यापक की कोरोना से मृत्यु की पुष्टि बीएसए राकेश कुमार ने भी की है।
इधर, शहर के मोहल्ला बहादुरपुरा निवासी 21 वर्षीय महिला की भी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। सीएमएस डॉ. एयूपी सिन्हा ने बताया कि महिला को तीन अगस्त को भर्ती किया गया था। खून की कमी और अन्य बीमारियों के वजह से उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे उसकी मौत हो गई।
रात में कोरोना संक्रमित गर्भवती मेडिकल कॉलेज से निकली बाहर
शाहजहांपुर। शनिवार रात करीब डेढ़ बजे कोरोना संक्रमित एक गर्भवती महिला मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल एल-2 से बाहर निकल आई, जिसका वीडियो वायरल हो गया।
जानकारी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। शनिवार रात वह किसी बजह से अस्पताल से बाहर निकल आई, जिसका लोगों ने वीडियो बना लिया। वीडियो देखकर लग रहा है कि महिला दर्द से परेशान है। बाद में मेडिकल कॉलेज स्टाफ को इसकी जानकारी हुई तो उसे वापस कोविड अस्पताल पहुंचा दिया गया। इसकी वीडियो वायरल होने से काफी चर्चा होती रही।