फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona,lockdown

जिले में अब कोई कोराना पॉजिटिव केस नहीं : डीएम

Fri, 17 Apr 2020 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
corona,lockdown
शाहजहांपुर। जिला कोरोना मुक्त बनने की ओर बढ़ चला है। थाईलैंड के एकमात्र कोरोना पॉजिटिव मिले जमाती की रिपोर्ट निगेटिव आई है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि अब जिले में कोई भी करोना पॉजिटिव केस नहीं है। जनपद में थाईलैंड के नौ लोग प्रवास कर रहे थे। जोकि जमात में शामिल होकर यहां आए थे। जिनमें एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। 14 दिन के बाद उसका दोबारा सैंपल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट में निगेटिव आई है। 88 ऐसे व्यक्ति रडार पर थे, जिनको ट्रैक किया था, वह शाहजहांपुर के रहने वाले थे या यहां के पते पर सिम जारी हुए थे। उन लोगों में बहुत सारे लोगों के सैंपल लिए हैं, उनकी जांच लंबित है। अगर उनकी रिपोर्ट निगेटिव आती है तो संदिग्ध लोग नकरात्मक मान लिये जाएंगे। ऐसे में 20 के बाद यह निर्णय करना आसान हो जाएगा की भारत सरकार के आदेशों को किन सेक्टर में लागू करना है।
विज्ञापन

21 सैंपल लिए गए, 17 की रिपोर्ट आई निगेटिव
सीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को 21 लोगों के सैंपल लिए गए, जबकि 17 की रिपोर्ट आ गई है। जोकि निगेटिव प्राप्त हुई है। इसके अलावा तीन लोगों को क्वारंटीन किया गया है। जिसमें तिलहर और खुदागंज के लोग शामिल हैं। वहीं जिले के कोरोना मुक्त होने के मामले में उनका कहना है कि किसी भी व्यक्ति के तीन सैंपल लिए जाते हैं। जिसमें से एक की रिपोर्ट निगेटिव आई है, अभी दो रिपोर्ट और आनी बाकी है। जिसके बाद ही जमात से वापस लौटे व्यक्ति को कोरोना मुक्त माना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed