फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cooperative society's watchman assaulted after farmers failed to receive urea.

Shahjahanpur News: यूरिया नहीं मिलने पर सहकारी समिति के चौकीदार से मारपीट

Wed, 24 Dec 2025 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Cooperative society's watchman assaulted after farmers failed to receive urea.
कलान। लक्ष्मणपुर साधन सहकारी समिति पर गत शनिवार को खाद वितरण के दौरान गलत तरीके से यूरिया देने से मना करने पर वहां के चौकीदार हंसराम से कुछ लोगों ने मारपीट कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही रामनरेश, संतोष और मोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

चौकीदार हंसराम ने पुलिस को बताया कि आरोपी समिति के गोदाम से टोकन जारी हुए बगैर यूरिया लेना चाह रहे थे। उन्होंने सचिव मानवेंद्र सिंह से टोकन पर्ची बनवाने के लिए कहा तो आरोपी उन पर हमलावर हो गए। थाना प्रभारी प्रभाष चंद्र ने बताया कि मामले की जांच के साथ आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed