फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   cook coming from nasik quarantine

महाराष्ट्र के हॉटस्पाट नासिक से आए कुक को किया क्वारंटीन

Sat, 18 Apr 2020 09:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
cook coming from nasik quarantine
तिलहर। महाराष्ट्र के हॉटस्पॉट नासिक से आए होटल के कुक को पुलिस की मदद से मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है। दिल्ली और रुद्रपुर से आए सात अन्य लोगों को घरों में क्वारंटीन कर सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। वहीं, कुक समेत अन्य लोगों को दिल्ली से लेकर आने वाला जैतीपुर का ड्राइवर अभी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ले में दो दिन पहले नासिक से आए एक युवक को जांच के लिए शनिवार को सीएचसी लाया गया। सीएचसी पर स्क्रीनिंग के बाद प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कमरुज्जमा ने उसे मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन कराने को कहा तो उसने इंकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस की मदद से युवक को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजकर क्वारंटीन कराया। डॉ. कमरुज्जमा ने बताया कि युवक स्क्रीनिंग में ठीक पाया गया है लेकिन महाराष्ट्र के हालात को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। लंबे अरसे से नासिक में रहने वाला यह युवक वहां होटल और बरातों में कुक का काम करता है। यह नासिक में रहता है। लॉकडाउन के चलते काम चौपट हुआ तो यह युवक पांच दिन पहले नासिक से पैदल ही निकल पड़ा। किसी तरह लिफ्ट लेते हुए दिल्ली पहुंचा। वहां से जैतीपुर के गांव मीरपुर का रहने वाला एक ड्राइवर दिल्ली से लगभग एक दर्जन लोगों को अपने वाहन से लेकर अपने घर आया। यह कुक भी इसी वाहन से आया था। इसके अलावा शनिवार को दिल्ली और रुद्रपुर से तिलहर तहसील के विभिन्न गांवों और नगर के दो मोहल्लों के आठ लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। सभी ठीक पाए गए हैं और उन्हें घरों में ही क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली से लौटे ड्राइवर समेत अन्य लोगों की तलाश
सीएचसी प्रभारी डॉ. कमरुज्जमा ने बताया कि ड्राइवर की तलाश में स्वास्थ्य टीम गांव मीरपुर भेजी गई थी लेकिन वह फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। उसके साथ आए अन्य लोगों की तलाश भी जारी है। जानकारी करने के बाद सभी की जांच कराकर उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 सैंपल भेजे गए, 45 की रिपोर्ट आई निगेटिव
शाहजहांपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार कोरोना संदिग्धों के सैंपल लिए जा रहे हैं। शनिवार को 15 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनको जांच के लिए लखनऊ स्थित लैब भेजा गया है। वहीं, तीन दिन पहले जांच के लिए भेजे गए 45 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है, सभी निगेटिव हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed