फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Conversation with 12th Grade Toppers

Shahjahanpur News: 12वीं टॉपरो से बातचीत

Fri, 01 May 2026 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Conversation with 12th Grade Toppers
बारहवीं की परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले आयुष  सागर अपने परिजनों के साथ। स
डॉक्टर बनकर सेवा करने का सपना : अशर उर रहमान खां
विज्ञापन

शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला तारीन जलालनगर निवासी पूर्व सभासद व कांग्रेसी नेता मुजीबुर्रहमान खां एडवोकेट के पुत्र अशर उर रहमान खां ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉप किया है। उनका सपना डॉक्टर बनकर मरीजों की सेवा करने का है।
जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 12वीं के छात्र अशर 10वीं की परीक्षा में भी 86 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए थे। लगभग आठ घंटे पढ़ाई करने वाले अशर के टॉपर बनने से मां शादाब जहां और पिता काफी खुश हैं। उनकी बड़ी बहन अल्मास जहां और बुशरा रहमान निजी स्कूल में पढ़ाती हैं। उनका भाई अदीब रहमान भी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अशर ने बताया कि हिंदी और शारीरिक शिक्षा में 97-97 अंक आए हैं। केमिस्ट्री में 81 नंबर मिले हैं। परिवार के साथ शिक्षकों और दोस्तों ने भी काफी सहयोग किया। स्कूल के बाद वह रात में सबसे ज्यादा समय तक पढ़ाई करते थे। परिजनों ने उन्हें मिठाई खिलाकर उत्साह बढ़ाया। संवाद
विज्ञापन

-----------
हुमा खान : गांव से शहर तक 10 किमी का तय किया सफर, जिले में दूसरा स्थान
शाहजहांपुर। जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 12वीं की छात्रा हुमा खान ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान पाया है। हुमा प्रतिदिन गांव से दस किमी का सफर स्कूटी से तय कर पढ़ाई करने जाती थीं। उनकी कामयाबी से परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से सटे काजीपुर गांव निवासी किसान अशफाक खां और नूरी बेगम की बेटी हुमा ने अपनी कामयाबी से परिजनों का सिर फख्र से ऊंचा कर दिया। हुमा गांव से रोजाना ही पढ़ने के लिए लोधीपुर स्थित स्कूल आती थी। उनका सपना भी डॉक्टर बनना है। हुमा ने बताया कि वह रोजाना ही सात से आठ घंटे तक पढ़ाई करती थीं। उनके भाई आजम खां लखनऊ में पढ़ाई कर रहे हैं।
बहन हुमैरा ने यूपी बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण की है। मोबाइल का प्रयोग नहीं करने वाली हुमा ने कोचिंग का भी सहारा नहीं लिया। स्कूल के बाद घर पर सेल्फ स्टडी से परीक्षा उत्तीर्ण की। संवाद

--
अब प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी : आंचल वर्मा

शाहजहांपुर। रोजा के बल्लिया गांव निवासी पूर्व प्रधान संजय वर्मा की बेटी आंचल वर्मा ने जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं की परीक्षा में 91 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रही हैं।
बृहस्पतिवार को परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद पिता संजय वर्मा और मां रेनू वर्मा ने आंचल को मिठाई खिलाकर उत्साह बढ़ाया। आंचल ने बताया कि वह रोजाना चार से पांच घंटे तक पढ़ती थीं। परीक्षा का समय नजदीक आने पर पढ़ाई का समय बढ़ा दिया था। कॉमर्स, अंग्रेजी, हिंदी आदि में बेहतर अंक आए हैं। दसवीं में भी स्कूल की टॉप-पांच की सूची में तीसरे नंबर पर थीं। भाई हर्ष वर्मा ने उनका उत्साहवर्धन किया। संवाद

-----
आठ घंटे तक पढ़ाई कर आयुष ने पाया तीसरा स्थान
शाहजहांपुर। जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र आयुष सागर ने 12वीं की परीक्षा में 91 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान पाया। उन्होंने प्रतिदिन आठ घंटे तक पढ़ाई कर सफलता पाई। शहर के मोहल्ला दिलाजाक निवासी योगेश कुमार के बेटे आयुष का सपना डॉक्टर बनने का है। परीक्षा परिणाम आने के बाद मां बबली देवी, भाई अंशुमन ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। आयुष ने बताया कि परीक्षा में उन्होंने काफी मेहनत की थी। अभिभावकों व शिक्षकों ने उनका काफी सहयोग किया। उनकी कामयाबी से पूरे परिवार में काफी खुशी है। मोहल्ले वालों के साथ ही रिश्तेदार व शुभचिंतकों ने बधाई दी है। संवाद

बारहवीं की परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले आयुष  सागर अपने परिजनों के साथ। स

बारहवीं की परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले आयुष  सागर अपने परिजनों के साथ। स

बारहवीं की परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले आयुष  सागर अपने परिजनों के साथ। स

बारहवीं की परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले आयुष  सागर अपने परिजनों के साथ। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed