{"_id":"659d98c79fad729a360c1784","slug":"controversial-video-uploaded-on-social-media-report-filed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-11365-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सोशल मीडिया पर अपलोड किया विवादित वीडियो, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सोशल मीडिया पर अपलोड किया विवादित वीडियो, रिपोर्ट दर्ज
Wed, 10 Jan 2024 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
खुटार। भगवान श्रीराम और माता सीता को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित वीडियो अपलोड करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
गांव गढ़िया सरेली निवासी रामअवतार ने फेसबुक पर वीडियो अपलोड किया था जिसमें भगवान श्रीराम और माता सीता को लेकर तमाम अनर्गल बातें कही जा रही हैं। वीडियो देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया। जानकारी पर आरएसएस के खंड प्रचारक कुलदीप, आर्येंद्र दीक्षित, विशाल मिश्रा, आशीष कुमार, सुमित मिश्रा, आशीष शुक्ला सहित तमाम लोग थाने पहुंच गए। पुलिस को संयुक्त तहरीर देकर बताया कि आरोपी ने मानवधर्मी रामअवतार दास नाम की फेसबुक पर आईडी बनाई हुई है। उस पर ही गलत वीडियो अपलोड किया है। इससे हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। मामले में कार्रवाई की जानकारी लेने के लिए थाना प्रभारी संजय कुमार को कॉल की गई, लेकिन उनका सीयूजी नंबर रिसीव नहीं हुआ।
-- -- -- -- --
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वीडियो की जांच करते हुए जल्द ही कार्रवाई कराई जाएगी।
पंकज पंत, सीओ पुवायां