फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Contractor Accused of Kidnapping Teenage Girl; Police Launch Investigation

Shahjahanpur News: ठेकेदार पर किशोरी के अपहरण का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 25 Apr 2026 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Contractor Accused of Kidnapping Teenage Girl; Police Launch Investigation
तिलहर। क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर एक ठेकेदार पर अपनी नाबालिग बेटी काे रंजिशन अपहृत कर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच और किशोरी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके बेटे समेत परिवार के कुछ सदस्य एक ठेकेदार के साथ आगरा में काम करते थे। वहां ठेकेदार पर करीब ढाई लाख रुपये बकाया हो गए। कई बार मांग करने पर भी वह भुगतान को टालता रहा। बाद में ठेकेदार ने न केवल बकाया रकम देने से इन्कार कर दिया, उसे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी को अपहृत करने की धमकी भी दी। महिला का आरोप है कि ठेकेदार बृहस्पतिवार की रात उसकी पुत्री को घर से बुलाकर अपहृत कर ले गया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और किशोरी की तलाश के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed