{"_id":"6a8f41815e675f695301f87a","slug":"contract-workers-of-the-electricity-corporation-submitted-a-memorandum-of-demands-and-raised-several-issues-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-182805-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विद्युत निगम के संविदा कर्मियों ने सौंपा मांगपत्र, कई समस्याएं उठाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विद्युत निगम के संविदा कर्मियों ने सौंपा मांगपत्र, कई समस्याएं उठाईं
विज्ञापन
विद्युत संविदा मजदूर संगठन के पदाधिकारियों का किया गया स्वागत। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। विद्युत संविदा मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवल किशोर सक्सेना और मध्यांचल अध्यक्ष अशोक कुमार पाल की मौजूदगी में सोमवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय में संगठन की जिला एवं खंडीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। प्रदेश, मध्यांचल और जोन पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संगठन की ओर से संविदा कर्मियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अधीक्षण अभियंता के प्रतिनिधि वरिष्ठ लिपिक अधीक्षक जेपी गुप्ता को मांगपत्र सौंपा गया।
संगठन ने मांग की है कि रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए अगस्त का वेतन 28 अगस्त से पहले दिलाया जाए। फेशियल अटेंडेंस एप की तकनीकी खामियों के कारण जिन कर्मियों की उपस्थिति दर्ज नहीं हो सकी, उनका वेतन भी जल्द जारी कराया जाए।
संगठन ने 33/11 केवीए उपकेंद्रों से हटाए गए संविदा कर्मियों को वापस सेवा में लेने, विभागीय आउटसोर्स पोर्टल पर कर्मचारियों का सही बायोडाटा अपलोड कराने, छंटनी अथवा 55 वर्ष की आयु पूरी होने पर हटाए गए कर्मियों को रिक्त पदों पर पुन: कार्य सेवा में लेने की मांग की। संगठन के मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मांगों के समाधान को लेकर संगठन आगे भी प्रयास जारी रखेगा। संवाद