फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Contest winners awarded

प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को किया सम्मानित

Tue, 02 Aug 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Contest winners awarded
जलालाबाद में अभाविप की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्रा को सम्मानित करती जिला ंपंच? - फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। एक मैरिज लॉन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

तहसीलस्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के तीन सौ से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया था। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने मां सरस्वती व विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रथम स्थान पर रहे आयुष, द्वितीय स्थान पर रहीं रुचि पाल और तृतीय स्थान पर रहे विकास पाठक को अतिथियों ने प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। ममता यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की तरह सभी छात्र-छात्राएं एकाग्रचित होकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करें।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता एबीवीपी की प्रांत मंत्री गौरी दुबे ने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों को बताया। विशिष्ट अतिथि डॉ. सोमशेखर दीक्षित, एबीवीपी के प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. रामबाबू सिंह, प्रांत कोषाध्यक्ष मचकेंद्र सिंह, जिला संयोजक राजन द्विवेदी ने भी विचार रखे। आकाश राठौर, निखिल कुमार, नमन कुमार, धीरेंद्र सिंह, बृजेश मिश्रा, वतन भारद्वाज, आदर्श जोहर, अमन द्विवेदी, संजय मोनू शुक्ला, गोपाल गुप्ता, विवेक, अर्जुन, जितेंद्र, रजनी, पिंकी, सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed