फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Containment Zone Janakpur: Children playing in the streets..people walking the cycles

कंटेन्मेंट जोन जनकापुर : गलियों में खेल रहे बच्चे..साइकिलों से घूम रहे लोग

Sat, 20 Jun 2020 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
Containment Zone Janakpur: Children playing in the streets..people walking the cycles
पुवायां। कंटेन्मेंट जोन घोषित जनकापुर गांव कहने को सील कर दिया गया है, लेकिन वहां लोगों की आवाजाही जारी। शुक्रवार को वहां कोई पुलिस कर्मी भी मौजूद नहीं रहा। इससे लोग गांव में घूम रहे हैं। गांव में खोखे वाली दुकानें भी खुल रही हैं।
विज्ञापन

18 जून को जनकापुर गांव के एक युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वह ददरौल के कोविड-19 अस्पताल में है। युवक के संक्रमित पाए जाने पर जनकापुर गांव को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया था। सील होने के दूसरे दिन शुक्रवार को गांव में किराने के सामान के खोखे खुले मिले। गांव के बाहर बैरियर तो लगे थे लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं मिला। गांव में कई जगह बच्चे खेलते और साइकिल से घूमते मिले, जबकि बुजुर्गों और बच्चों को घर से बाहर निकलने पर रोक है।
विज्ञापन

गांव में कई स्थानों पर लोग चौपाल लगाकर बातें करते मिले। गांव के अंदर भी कोई पुलिसकर्मी नहीं मिला। इससे लोग आराम से घरों के बाहर बैठे मिले और आराम से गांव के बाहर भी आवागमन जारी रहा। गांव के कुछ लोगों ने नाम नहीं प्रकाशित करने के अनुरोध के साथ बताया कि गांव के कई लोग शुक्रवार को पुवायां आदि जगहों पर भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में जिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी है उनकी जानकारी कर कड़े निर्देश दिए जाएंगे। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - नवनीत कुमार नायक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed