फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Consumers can file a case would be ineligible Recovery

अपात्र उपभोक्ताओं पर केस दर्ज कर रिकवरी होगी

Wed, 07 Dec 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Wed, 07 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस में बुधवार को जलालाबाद पहुंचे डीएम राम गणेश ने अधिकारियों और जनता से कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिन लोगों ने अपात्र होने के बाद भी कोटेदारों से मिलकर अपना नाम पात्र गृहस्थ सूची में शामिल करा लिया है वे लोग स्वयं अपना नाम वापस ले लें। जांच के बाद न केवल उनके खिलाफ  कार्रवाई होगी बल्कि उनसे लाभ की रिकवरी भी होगी। उन्होंने अधिनियम के तहत फीड कराये नामों को सही तरीके से सत्यापित कर उसमें विकलांग तथा वास्तविक गरीबों को सूचीबद्ध करने एवं अपात्रों के नाम तत्काल हटवाने को कहा। बताया कि जांच में जिन अपात्रों के नाम पाये गये हैं, उनसे रिकवरी कराने के साथ ही शासन के साथ धोखाधड़ी किये जाने की धारा में रिपोर्ट कराई जायेगी। उन्होंने विधवा, विकलांग तथा गरीबों की जमीन पर कब्जे होने की लगातार मिल रही शिकायतों पर नाराजगी जाहिर करते हुये कहा कि यह मामले पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी आपसी तालमेल से प्राथमिकता के आधार पर निपटायें। उन्होंने तहसील दिवस के अलावा जन सुनवाई, थाना दिवस आदि में मिलने वाली शिकायतों को भी निर्धारित समय सीमा में निस्तारित कराने को कहा। उन्होंने चुनाव संबंधी सभी कार्य टीम वर्क के रूप में करने का निर्देश दिया। तहसील दिवस में कुल 101 नई शिकायतें प्राप्त हुईं और उनमें से मौके पर मात्र एक ही निस्तारित हो सकी। इस दौरान  एसपी केबी सिंह, सीडीओ टीके शिबु समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मोबाइल में बिजी महिला अधिकारी को फटकारा 
जलालाबाद। तहसील दिवस में फरियादियों की समस्यायें सुनने के दौरान अगली पंक्ति में कुर्सी पर विराजमान मदनापुर ब्लॉक की एक राजपत्रित महिला अधिकारी बराबर मोबाइल अंगुलियां घुमाने में व्यस्त रहीं। जब डीएम अधिकारियों को निर्देश दे रहे तब भी यह महिला अधिकारी मोबाइल में ही बिजी थीं। तब डीएम का पारा हाई हो गया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को फटकार लगाई। बोले इस गैर जिम्मेदाराना कार्य के लिये उनके खिलाफ  कार्रवाई की जा सकती है। महिला अधिकारी ने दोबारा ऐसी गलती न होने की बात कही तो डीएम मामला टाल दिया।
विज्ञापन

तहसील दिवस में दो शिकायताें का निस्तारण
तिलहर। कड़ाके की सर्दी के बीच एसडीएम पद्म सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को हुए तहसील दिवस में प्राप्त 54 शिकायताें में से मात्र दो का ही मौके पर निस्तारण हो सका। अंबेडकर गंाव मिर्गापुर के रमनपाल, रामसनेही सहित तमाम गांव वालों ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर गंाव के कोटेदार द्वारा राशन न वितरण करने की शिकायत करते हुए कानूनी कार्यवाही की मांग की। मोदी सेना के जिलाध्यक्ष महेश गुप्ता सहित तमाम लोगों ने ज्ञापन देकर बाल विकास परियोजना कार्यालय पर पुष्टाहार वितरण में अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। वहीं लोगों ने क्षेत्र में खेतो में लगाए गए प्रतिबंधित तारों को हटाने की मांग की। इस दौरान तहसीलदार सुशील चंद्र गुप्ता, सीओ मनोज कुमार, कोतवाल सहित तहसील के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed