फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Construction work is stuck in the rain... new work cannot be started

Shahjahanpur News: बारिश में निर्माण कार्य अटके...नए नहीं हो पा रहे शुरू

Thu, 14 Aug 2025 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Construction work is stuck in the rain... new work cannot be started
न्यू सिटी ककरा में कन्वेंशन सेंटर के निर्माणाधीन स्थल पर भरा हुआ पानी। संवाद - फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। बारिश के मौसम के चलते निर्माण कार्य अटक गए हैं। इसकी वजह से नए कार्याें की शुरुआत नहीं हो पा रही है। काम की गति धीमी हो गई है। बारिश कम होने के बाद ही विकास कार्य पटरी पर आ पाएंगे। इससे कार्यों के पूरा होने में अधिक समय लगेगा। निगम की तरफ से भी नए कार्याें को शुरू करने की टेंडर प्रक्रिया धीमी चल रही है।
विज्ञापन

न्यू सिटी ककराकलां में वर्ष 2021 से नगर निगम के कार्यालय का निर्माण हो रहा है। निर्माण कार्य वर्ष 2024 में पूरा होना था। काम की प्रगति धीमी होने पर इसका समय बढ़ा दिया गया था। पिछले वर्ष बाढ़ और बारिश की वजह से नगर निगम का निर्माण कार्य काफी दिनों तक प्रभावित रहा था। इस वर्ष निर्माण कार्य मार्च तक पूरा करना था। निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित कार्यदायी एजेंसी पर 64 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। कार्यदायी संस्था को दिसंबर तक कार्य पूरा होने का समय दिया गया है, लेकिन फिर से बारिश और बाढ़ की वजह से कार्य प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन


नगर निगम के पास बन रहा अर्बन हाट सेंटर और कन्वेंशन सेंटर का निर्माण बारिश की वजह से ठप पड़ गया है। नगर निगम के दोनों तरफ इनका निर्माण कराया जा रहा है। बारिश की वजह से मैदान में पानी भर गया है और मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई है। इस वजह से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। बारिश के बाद भी इनके निर्माण कार्य में गति आएगी। अगर बाढ़ आती है तो काम और प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेटेलाइट बस अड्डे का निर्माण कार्य भी प्रभावित
रोजा में सेटेलाइट बस अड्डा का निर्माण करीब एक साल से चल रहा है। अब तक निर्माण कार्य पूरा हो जाना चाहिए था। बारिश की वजह से इसका काम भी प्रभावित हो गया है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक सेटेलाइट बस अड्डा के निर्माण जल्द पूरा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब भी दो माह से अधिक समय लगने की संभावना है।

ये काम नहीं हो पाए शुरू
शहीद द्वार में बनने वाला तारामंडल और बहुमंजिला पार्किंग का काम बारिश के चलते शुरू नहीं हो पाया है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, इन दोनों कामों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है, जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।


बारिश में निर्माण कार्य प्रभावित हो जाता है। काम जल्द पूरा कराने के निर्देश कार्यदायी एजेंसी को दिए गए हैं। स्वीकृत कार्याें की भी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही इनका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। - एसके सिंह, अपर नगर आयुक्त

न्यू सिटी ककरा में कन्वेंशन सेंटर के निर्माणाधीन स्थल पर भरा हुआ पानी। संवाद

न्यू सिटी ककरा में कन्वेंशन सेंटर के निर्माणाधीन स्थल पर भरा हुआ पानी। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed