फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Construction of zonal office halted due to rain water filling basement

Shahjahanpur News: बेसमेंट में भरा बरसात का पानी रुका जोनल कार्यालय का निर्माण

Mon, 19 Aug 2024 05:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 19 Aug 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Construction of zonal office halted due to rain water filling basement
रोजा ​में निर्माणाधीन नगर निगम के जोनल कार्यालय के बेसमेंट में भरा बारिश का पानी। संवाद
रोजा। बेसमेंट में बरसात का पानी भरने से नगर निगम के जोनल कार्यालय का निर्माण रुक गया है। पांच माह में अब तक 15 फीसदी ही कार्य हो सका है। ऐसे में तय समय में कार्य पूरा हो पाना मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था जल निगम को निर्माणाधीन जोनल कार्यालय को बनाने के लिए सात करोड़ 31 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके बनने के बाद क्षेत्रीय लोगों के नगर निगम से संबंधित कार्य यहीं हो सकेंगे। सब्जी मंडी के सामने मार्च 2024 से कार्य चल रहा है। एक साल में काम पूरा होना है। जगह कम होने से बेसमेंट से कार्यालय का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। अधिकारियों की माने तो बेसमेंट का लगभग 60 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। इसमें लगभग 60 लाख रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन


लगातार हो रही बारिश के चलते बेसमेंट में पानी भर गया, जिस कारण निर्माण कार्य रोकना पड़ा। साइट इंचार्ज सुशील ने बताया कि बरसात की वजह से तो काम रुका ही हुआ है। सबसे बड़ी समस्या सड़क किनारे खड़े तीन पेड़ों की वजह से आ रही है। नगर निगम की ओर से वन विभाग को लिखित सूचना देकर सड़क किनारे खड़े जामुन, पाकड़ समेत तीन पेड़ों को हटाने की अनुमति मांगी गई है, लेकिन वन विभाग ने अभी तक इन पेड़ों को हटाने की अनुमति नहीं दी है। विद्युत की 11 हजार की लाइन को हटाकर खंभों पर शिफ्ट किया जाएगा। उसके बाद काम में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed