{"_id":"68b881a8f6034575e70d2741","slug":"construction-of-four-storey-parking-starts-at-shaheed-dwar-will-provide-relief-from-traffic-jam-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-151884-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शहीद द्वार में चार मंजिला पार्किंग का निर्माण शुरू, मिलेगी जाम से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शहीद द्वार में चार मंजिला पार्किंग का निर्माण शुरू, मिलेगी जाम से राहत
विज्ञापन
टाउनहॉल स्थित शहीद द्वार मैदान में बहुमंजिला कार पार्किग का शुरू हुआ निर्माण कार्य। संवाद
शाहजहांपुर। राज्य स्मार्ट सिटी के तहत टाउन हाल स्थित शहीद द्वार मैदान में चार मंजिला कार पार्किंंग का निर्माण शुरू हो गया है। इसमें भूतल और पहली मंजिल पर कार पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। ऊपरी दो मंजिल का व्यावसायिक इस्तेमाल किया जाएगा। इसके बनने से जाम की समस्या से काफी राहत मिलेगी।
बाजार में लोग सड़क किनारे चार पहिया वाहन खड़े कर देते हैं। इसकी वजह से अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस समस्या से निपटने के लिए नगर निगम की ओर से शहीद द्वार में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 1800 वर्ग मीटर में 13 करोड़ की लागत से कार पार्किंग का निर्माण हो रहा है।
कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को डेढ़ वर्ष में इसका निर्माण पूरा करना है। इसमें कार खड़ी करने की व्यवस्था होगी। इससे सदर में खरीदारी करने आने वाले लोग वाहन पार्किंग में खड़ा कर सकेंगे। कार खड़ी करने के एवज में मामूली शुल्क लिया जाएगा। इससे बाजार आने वाले व्यापारियों को भी कार खड़ी करने में काफी सहूलियत होगी। पार्किंग बनने के बाद व्यापारी यहां अपने वाहन खड़े कर सकेंगे। रोजाना वाहन खड़े करने वाले लोगों से मासिक तौर पर किराया वसूलने का प्लान बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
ऊपर की दो मंजिल पर बनेगा शॉपिंग कांप्लेक्स
ऊपर की दो मंजिलों का व्यावसायिक तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें शॉपिंग कांप्लेक्स बनाने की तैयारी है। कार पार्किंग करने के बाद लोग यहां पर खरीदारी भी कर सकेंगे। खाने-पीने के लिए होटल या रेस्टोरेंट बनाने का भी प्लान है।
शहीद द्वार में बहुमंजिला कार पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस इसका निर्माण करा रही है। डेढ़ वर्ष से पहले ही इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इसके बनने से जाम की समस्या का समाधान होगा। - डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त