फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Construction of a bridge over the Garra River at Chauhanapur has begun... reaching Hardoi will now be easier.

Shahjahanpur News: चौहनापुर में गर्रा नदी पर पुल बनना शुरू ... अब हरदोई पहुंचना होगा आसान

Thu, 02 Jul 2026 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Construction of a bridge over the Garra River at Chauhanapur has begun... reaching Hardoi will now be easier.
चौहनापुर में गर्रा नदी पर पुल निर्माण के लिए पहुंची सामग्री। संवाद
शाहजहांपुर। ददरौल विधानसभा के चौहनापुर गांव के पास गर्रा नदी पर पुल बनने का कार्य शुरू हो गया है। 212 मीटर लंबे पुल का निर्माण 34 करोड़ की लागत से किया जाएगा। इसका निर्माण होने से लोगों को हरदोई-शाहाबाद पहुंचने में करीब 10 किमी का फेर बचेगा। उम्मीद की जा रही कि दो साल में निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

ददरौल के विधायक अरविंद सिंह ने मुख्यमंत्री को पुल बनाने लिए प्रस्ताव भेजा था। उनका कहना था कि चौहनापुर में गर्रा नदी पार करने के लिए ग्रामीणों को नाव का इस्तेमाल करना पड़ता है। पुल बनने से करीब 50 गांवों के लोगों को सहूलियत होगी। वर्तमान में लोग शाहाबाद जाने के लिए 10 किलोमीटर दूर हरदोई के पिपरिया पुल से निकलते थे।
विज्ञापन

इसके अलावा 14 किलोमीटर दूर चांदापुर गांव के पास बने गर्रा नदी पुल से सेहरामऊ पहुंचते हैं। पुल बनने से जलालाबाद कुर्रिया-चौहनापुर शाहाबाद मार्ग आपस में जुड़ जाएगा। इससे आवागमन सुलभ हो जाएगा। इससे चौहानापुर, परसिनिया, ताहरपुर, खिरिया हीर, खिरिया शेख, दुधौना, बंजर,गौटिया, पथरा कक्ष, इटौरा, बेल गौटिया, जाटव गौटिया, मढ़हा, लिल्थरा,यादव गौटिया, मझारी, गैरतपुर, डुहिया, बहादुरापुर, रामनगर, भैंसी, सिसौरी, कुटरा, निकरा, डुहिया, डहरा, बांसखेड़ा, सिकरहन, रामखेड़ा, प्रहलादपुर आदि गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चौहनापुर में गर्रा नदी पर पुल का निर्माण शुरू हो गया है। दो वर्ष में पुल बनकर तैयार हो जाएगा। 34 करोड़ की लागत से 212 मीटर लंबा पुल बनाया जा रहा है।
- विजेंद्र मौर्य, प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed