फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Constitution in danger under BJP rule: Rahul Bharti

भाजपा के शासन में संविधान को खतरा : राहुल भारती

Sun, 21 Jan 2024 02:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 21 Jan 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Constitution in danger under BJP rule: Rahul Bharti
तिलहर के मोहल्ला उमरपुर में मरहूम इमरान खान के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ राहुल भारती परिजनों से
शाहजहांपुर। संविधान बचाओ देश बचाओ समाजवादी पीडीए यात्रा लेकर शहर आए समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राहुल भारती का ईदगाह रोड स्थित एक मैरिज हॉल में स्वागत किया गया। राहुल भारती ने कहा कि भाजपा की सरकार में लोकतंत्र और संविधान को खतरा है। भारतीय राजनीति में सिर्फ समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव ही संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यात्रा पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक और सर्वसमाज के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए देश और प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा बदलाव लाने का काम करेगी। इससे पूर्व सपा नेता राजेश कश्यप के नेतृत्व में यात्रा में आए सभी लोगों का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इसके बाद यात्रा नगरिया मोड़ पहुंची जहां अनुसूचित जनजाति के जिलाध्यक्ष नरवीर कठेरिया के नेतृत्व में स्वागत किया गया। कपसेड़ा में स्वागत के बाद तिलहर के मुख्य चौराहे पर सपा नगर अध्यक्ष आरिफ अंसारी व तिलहर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संदीप यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अन्य स्थानों पर स्वागत के बाद राहुल भारती पूर्व चेयरमैन इमरान खान के आवास पर पहुंचे और उनके निधन पर परिजनों से शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव अनवर उल्ला खान की माता का निधन होने पर भी शोक जताया। कटरा चौराहे पर पूर्व विधायक राजेश यादव और कटरा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष जितेंद्र पाल श्रीवास्तव ने स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष तनवीर खान, पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इकरार चौधरी, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव उपेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed