फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Constable dies in road accident in Shahjahanpur

शाहजहांपुर में हादसा: अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, सिपाही की मौत; शनिवार को मनाया था जन्मदिन

Sun, 11 Oct 2026 11:00 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 11 Oct 2026 11:00 AM IST
सार

शाहजहांपुर के रोजा थाने में तैनात कांस्टेबल अंकित कुमार (35) की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार को उनका जन्मदिन था। इसके बाद रात में वह ड्यूटी पर निकले थे। किसी वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी।

विज्ञापन
Constable dies in road accident in Shahjahanpur
सिपाही अंकित कुमार का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर के रोजा थाने में तैनात कांस्टेबल अंकित कुमार (35 वर्ष) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह रात में गश्त पर निकले थे। करीब 1:45 बजे उनकी निजी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वह कार के अंदर बुरी तरह फंस गए। पुलिस टीम ने उन्हें बाहर निकालकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि ड्यूटी के वक्त वह अपनी निजी कार में थे। इस पर पुलिस का कहना है कि यह जांच का विषय है। 

विज्ञापन


Trending Videos

शनिवार को मनाया था जन्मदिन 
मुजफ्फरनगर की कोतवाली नगर के रामपुरी कॉलोनी कांस्टेबल अंकित कुमार यहां रोजा थाने में कार्यरत थे। शनिवार को उनका जन्मदिन था। पुलिस के अनुसार, रविवार रात चीता मोबाइल-17 पर तैनात कांस्टेबल मनीष शर्मा ने फोन से थाने को हादसे की सूचना दी। बताया कि गश्त के दौरान कांस्टेबल अंकित कुमार की गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। माना जा रहा है कि किसी वाहन की टक्कर अंकित की कार को लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिजनों को दी गई सूचना 
अंकित कुमार कार में फंसे हुए थे और उनकी हालत गंभीर थी। थानाध्यक्ष उमेश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कांस्टेबल को कार से बाहर निकलवाया। इसके बाद दूसरी पुलिस गाड़ी से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके पहुंचने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed