फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Congressmen started membership campaign by holding seminars on Constitution Day

संविधान दिवस पर गोष्ठियां कर कांग्रेसियों ने शुरू किया सदस्यता अभियान

Sat, 27 Nov 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Congressmen started membership campaign by holding seminars on Constitution Day
शाहजहांपुर में संविधान दिवस पर चर्चा करते कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को संविधान दिवस के अवसर कांग्रेसजन ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और विधानसभा क्षेत्र स्तर पर भीम चर्चा (गोष्ठियां) कर पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू कर दिया। इससे पूर्व, टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय राजीव भवन पर हुई गोष्ठी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार गुप्ता मुन्ना ने 11 पदाधिकारियों को सदस्यता प्रभारी नामित किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक सदस्यता प्रभारी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय क्षत्रीय कार्यकर्ताओं की टीम आज से दस दिसंबर तक कांग्रेस के नए सदस्य बनाने में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी पदाधिकारी दिए गए लक्ष्य के अनुुसार सदस्य बनाएं ताकि पार्टी का जनाधार बढ़ सके। इस व्यवस्था के तहत विधानसभा चुनाव के आवेदकों को कम से कम दस-दस हजार सदस्य बनाने होंगे। जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के बाहर केनोपी लगाकर कांग्रेस के युवा सदस्य बनाए जाएंगे। सदस्यता लेने के लिए मिस्ड कॉल नंबर 8230005000 जारी किया गया है।
विज्ञापन

पहले दिन तिलहर विधानसभा के ब्लॉक निगोही के गांव ऐंठापुर, भर्री लालपुर और बिरहना में संविधान चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा की मोदी सरकार में संविधान और किसान दोनों खतरे में हैं, लेकिन कांग्रेस संविधान को और किसानों को कुचलने नहीं देगी। इसी क्रम में ददरौल में तनवीर सफदर, जलालाबाद में ओमपाल यादव, कटरा में जगदीश गंगवार, पुवायां में मनीष कोरी व सत्येंद्र त्रिवेदी के नेतृत्व में संविधान चौपाल आयोजित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, शहर विधानसभा क्षेत्र में महानगर अध्यक्ष पवन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने लाला तेली बजरिया में हुई भीम चर्चा में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव/जनपद प्रभारी रिसाल अहमद, फुरकान अहमद कुरैशी, गंगाराम कठेरिया, गौरव त्रिपाठी, ब्रजेश दिनकर, सुनील गुप्ता, लक्ष्मी कांत मिश्रा, कृष्ण विनोद मिश्रा, निरंजन गर्ग, अजय मीरा पांडे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed