{"_id":"5d9132df8ebc3e93c52f000d","slug":"congress-will-take-out-march-today-in-support-of-victim-in-swami-chinmayanand-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी चिन्मयानंद प्रकरण: छात्रा को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस निकालेगी पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी चिन्मयानंद प्रकरण: छात्रा को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस निकालेगी पदयात्रा
Mon, 30 Sep 2019 04:10 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 30 Sep 2019 04:10 AM IST
विज्ञापन
जितिन प्रसाद
- फोटो : ANI
स्वामी चिन्मयानन्द प्रकरण में फिरौती के आरोप में जेल में बंद छात्रा को न्याय दिलाने के लिए सोमवार से शुरू होने वाली कांग्रेस पदयात्रा को निकालने पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है। इसकी जानकारी लगते ही कांग्रेसियो ने ऐलान कर दिया कि यात्रा निकलेगी, प्रशासन चाहे उन लोगों को गिरफ्तार कर ले।
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा यदि ऐसा हुआ तो यह लोकतंत्र की हत्या होगी। न्याययात्रा अवश्य निकाली जाएगी।कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा ने कहा कि प्रशासन ने अभी तक पदयात्रा रोकने की बात लिखकर नहीं दी है। हम लोग न्याययात्रा हरहाल में निकालेंगे।