{"_id":"66de19cc0c3063a36f029514","slug":"congress-will-organize-cricket-tournament-for-women-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-126703-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महिलाओं के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट कराएगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महिलाओं के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट कराएगी कांग्रेस
Mon, 09 Sep 2024 03:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 09 Sep 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। टाउनहॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को आयोजित जिला कमेटी की बैठक में अगले चार महीने की कार्ययोजना तैयार की गई। इस दौरान महिलाओं के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि 12 सितंबर से ब्लॉक कमेटियों की बैठक कर बीएलए गठन कर लें। 14 सितंबर को अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद की जयंती पर उनके पुत्र जैनुल हसन का स्वागत होगा। दो अक्तूबर को महात्मा गांधी-शास्त्री जयंती पर भीड़ तंत्र नहीं- कार्यकर्ता मंत्र सम्मेलन कराया जाएगा। पांच अक्तूबर से जिला पंचायत चुनाव लड़ने वाले इच्छुक लोगों से संपर्क कर आरक्षण की स्थिति में तीन-तीन नाम का पैनल तैयार किया जाएगा। 31 अक्तूबर को आयरन लेडी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर महिला वर्ग का क्रिकेट टूर्नामेंट होगा। दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रम की कार्ययोजना तैयार की।
फुरकान कुरैशी के संचालन में हुई बैठक में महानगर अध्यक्ष पवन सिंह,अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशफाक उल्ला खां, पूर्व चेयरमैन रईस मियां, प्रदेश सचिव अनूप वर्मा, धर्मेंद्र दीक्षित,सुरेश शुक्ला, गायत्री प्रकाश अवस्थी, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, गौरव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।