{"_id":"6a0af155f998ba872800ffbf","slug":"congress-took-out-a-procession-to-protest-against-inflation-in-shahjahanpur-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने निकाला जुलूस, साइकिल पर रखा खाली सिलिंडर, बजाया बर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने निकाला जुलूस, साइकिल पर रखा खाली सिलिंडर, बजाया बर्तन
Mon, 18 May 2026 04:57 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 18 May 2026 04:57 PM IST
सार
शाहजहांपुर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता साइकिल पर सिलिंडर लादकर निकले। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : संवाद
विस्तार
शाहजहांपुर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सोमवार को साइकिल पर खाली सिलिंडर बांधकर विरोध जताया। इस दौरान जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति को मांग पत्र भेजकर महंगाई कम करने की मांग की गई।
विज्ञापन
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। यहां से सभी ने जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट की ओर कूच किया। इससे पहले कांग्रेस कार्यालय पर हुई सभा में जिला अध्यक्ष ने कहा कि महंगाई के चलते आमजन त्रस्त है और सत्तापक्ष के नेताओ को सब ठीक लग रहा है।
विज्ञापन
युवक जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी ने कहा कि पहले सिलिंडर पर दस रुपये बढ़ते थे। तब भाजपा के लोग सड़क पर उतर आते थे। अब कोई बोलना नहीं चाहता है। विरोध प्रदर्शन में अदीब अहमद, अनस इकबाल, फैजान अली खान, नौशाद कुरैशी, तालिब खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन