फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Conclusion of Dr. Ambedkar Month: Dhamma Followers Hold Procession

Shahjahanpur News: डॉ.आंबेडकर माह का समापन, धम्म अनुयायियों ने निकाली यात्रा

Sun, 10 May 2026 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Conclusion of Dr. Ambedkar Month: Dhamma Followers Hold Procession
नगर में  धम्म यात्रा निकालते अनुयायी। स्रोत: आयोजक - फोटो : सम्मानित किए गए राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेता। संवाद
शाहजहांपुर। लार्ड बुद्धा कल्चरल एंड एजुकेशनल सोसायटी व बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में डॉ.आंबेडकर माह के समापन अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस बीच धम्म अनुयायियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सुबह घंटाघर स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बौद्ध भिक्षुओं ने धम्म यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पुवायां रोड स्थित बुद्ध विहार पर समाप्त हुई। यात्रा का नेतृत्व मनोज कुमार, वेदपाल सुमन, अनूप कुमार, ब्रजेश कुमार व सुरेश पाल सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस बीच सम्मान समारोह में भंते डॉ. स्वरूपानंद ने धम्म देशना की। त्रिशरण पंचशील भंते करुणानंद ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आईपीएस डॉ. वीपी अशोक ने कहा कि अप्रैल माह में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से घर-घर तक बाबा साहब के विचारों को पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आंबेडकर माह का मुख्य उद्देश्य अंधविश्वास को त्यागकर पंचशील के मार्ग पर चलना और समाज में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करना है।
डॉ. पीके कपिल, सियाराम सिंह दिनकर, डॉ. वाईपी गौतम, दल सिंह यादव, मंजूलता ने विचार रखे। प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश पाल की अध्यक्षता और वेदपाल सुमन व सियाराम दिनकर के संचालन में हुए कार्यक्रम में धम्म अनुयायियों को सम्मानित भी किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed