{"_id":"6a411f4bc77420c4100fcbfb","slug":"composite-grant-to-transform-schools-50-of-funds-released-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-177449-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कंपोजिट ग्रांट से सुधरेगी स्कूलों की तस्वीर, 50 प्रतिशत धनराशि भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कंपोजिट ग्रांट से सुधरेगी स्कूलों की तस्वीर, 50 प्रतिशत धनराशि भेजी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालयों के विकास और रखरखाव के लिए कंपोजिट ग्रांट की पहली किस्त जारी कर दी है। पहले चरण में विद्यालयों को स्वीकृत धनराशि का 50 प्रतिशत उपलब्ध कराया गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित 2716 स्कूलों में कंपोजिट ग्रांट की धनराशि जारी कर दी गई है। कंपोजिट ग्रांट का उपयोग विद्यालय की आवश्यकताओं के अनुरूप किया जाएगा। इसमें परिसर की स्वच्छता, पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था का रखरखाव, फर्नीचर की मरम्मत, विद्युत संबंधी कार्य, रंगाई-पुताई सहित अन्य जरूरी कार्य कराए जा सकेंगे।
धनराशि का खर्च स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक में पारित प्रस्ताव के आधार पर किया जाएगा। सभी विद्यालयों को निर्धारित मानकों के अनुसार पारदर्शिता के साथ धनराशि खर्च करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
बीईओ मुख्यालय सुरेंद्र मौर्य ने बताया कि कंपोजिट ग्रांट से विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा और विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुविधाजनक शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा। शेष धनराशि परिषद से बजट आने के बाद जारी की जाएगी। प्रत्येक स्कूल को विद्यार्थी संख्या के अनुसार ही धनराशि दी गई है।