फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Complaint regarding waterlogging on the road in Nawazpur; SDM conducts an inspection.

Shahjahanpur News: नवाजपुर में मार्ग पर पानी भरे होने की शिकायत, एसडीएम ने किया मुआयना

Thu, 23 Jul 2026 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Complaint regarding waterlogging on the road in Nawazpur; SDM conducts an inspection.
गांव नवाजपुर में मुआयना करते एसडीएम। संवाद
खुटार। गांव नवाजपुर में आरसीसी रोड तालाब बना हुआ है। छह महीने से गांव के लोग गंदे पानी के बीच से निकलने के लिए मजबूर हैं। ग्राम विकास अधिकारी और बीडीओ के सुनवाई नहीं करने पर ग्रामीण बृहस्पतिवार को एसडीएम से मिले और समस्या का समाधान कराने की मांग की। कुछ ही देर बाद एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और बीडीओ को समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नवाजपुर के सोनू सिंह, अरुण पांडे, अमित सिंह, रघुवंश सिंह, दिवाकर शुक्ला, राजीव पांडे सहित कई लोगों ने एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि गांव में आरसीसी रोड के आगे मिट्टी डालकर इंटरलाकिंग मार्ग बना दिया गया है, इससे घरों के और बारिश के पानी का निकास बंद हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पहले पानी तालाबों और सरकारी भूमि पर सोख्ते में जाता था, लेकिन अब रोड पर छह महीने से पानी भरा हुआ है और गंदा पानी उन लोगों के घरों में भर रहा है। आसपास के लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों को गंदे पानी से निकलना पड़ता है। मौका मुआयना कर समस्या का समाधान कराया जाए, नहीं तो गांव के लोग आंदोलन को विवश होंगे। गांव वालाें की शिकायत के बाद एसडीएम ने गांव जाकर बीडीओ के साथ मौका मुआयना किया और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शिकायत पर मैंने मौका मुआयना किया है। दोनों पक्षों से बात की गई है। बीडीओ को लेखपाल को साथ लेकर पानी निकास की व्यवस्था कराने को कहा है। जल्द ही समाधान हो जाएगा।
-सदानंद सरोज, एसडीएम पुवायां

गांव नवाजपुर में मुआयना करते एसडीएम। संवाद

गांव नवाजपुर में मुआयना करते एसडीएम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed