फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Complaint made in the name of Cabinet Minister Suresh Khanna in shahjahanpur

Shahjahanpur: कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के नाम से की गई शिकायत, जांच में खुला राज तो अफसर रह गए हैरान

Tue, 26 Nov 2024 03:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Nov 2024 03:55 PM IST
सार

शाहजहांपुर में किसी ने कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के नाम से शिकायती पत्र एसडीएम को दिया। जब मंत्री से इस संबंध में बात की गई तो पूरा राज खुल गया। 

विज्ञापन
Complaint made in the name of Cabinet Minister Suresh Khanna in shahjahanpur
कोतवाली सदर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के नाम पत्र देकर एसडीएम से शिकायत की गई। शक होने पर मंत्री से बात करने पर राज खुल गया। मामले में लेखपाल की तहरीर पर थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


सितंबर महीने में तहसील सदर में एक शिकायती पत्र मिला था। आवेदक का नाम सुरेश खन्ना लिखा था। पत्र में चिन्नौर गांव में पीएम आवास योजना में गड़बड़ी करने और सरकारी योजनाओं का लाभ अपात्रों को देने का आरोप लगाया गया। मामले की जांच लेखपाल गुरुप्रकाश को दी गई। लेखपाल ने वित्तमंत्री से संपर्क साधकर जानकारी की गई। उन्होंने ऐसे किसी भी मामले से जानकारी होने से इनकार कर दिया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थाने में तहरीर दी गई। 
विज्ञापन


'मौत का रास्ता' दिखाने पर फंसा गूगल: PWD के चार इंजीनियरों पर केस, जांच में उजागर हुई बड़ी लापरवाही
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। इसमें बताया गया कि पत्र के जरिए मंत्री की छवि खराब करने का प्रयास किया गया है। इसके अतिरिक्त रंगदारी मांगने और धोखाधड़ी का उद्देश्य भी लग रहा है। सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि मामले की विवेचना की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed