{"_id":"69c14d52d82a8152d100a54a","slug":"complaint-filed-with-dm-during-samadhan-diwas-alleging-sub-inspector-demanded-a-bribe-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-168760-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: समाधान दिवस में डीएम से दरोगा के रिश्वत मांगने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: समाधान दिवस में डीएम से दरोगा के रिश्वत मांगने की शिकायत
विज्ञापन
तिलहर। तहसील सभागार में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अध्यक्षता करते हुए विभिन्न विभागों से संबंधित 55 शिकायतों की सुनवाई की। गांव बराह मोहब्बतपुर गांव के सुरेश कुमार शुक्ला ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि भटपुरा गांव के एक व्यक्ति के खेत में खड़े सागौन के पेड़ों के कटान की अनुमति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर वन विभाग का एक दरोगा प्रति पेड़ 1500 रुपये मांग रहा है।
समाधान दिवस में डीएम ने दस मामले तत्काल निस्तारित कराए। इस बीच, एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस से संबंधित मामलों की सुनवाई कर संबंधित थाना प्रभारियों को उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव के साथ अधिवक्ताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर तहसील के न्यायालयों में नियमित रूप से न्यायिक कार्य कराने और लंबित पत्रावलियों का निस्तारण कराने आदि मांगें कीं। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह ने तहसील परिसर में बाइक स्टैंड बनाने, सीसी कैमरे लगाने और सीओ कार्यालय के गेट की टूटी जाली ठीक कराने की जरूरत बताई।
अधिवक्ताओं ने तहसील गेट के पास एक टी स्टॉल पर घटिया खाद्य सामग्री के उपयोग और नाबालिग बच्चों से काम कराने की शिकायत कर जांच की मांग भी की। इसके अलावा अवैध कब्जों, विधवा व विकलांग पेंशन, बिजली, नगर पालिका की लचर सफाई व्यवस्था, राशन कार्ड आदि से संबंधित शिकायतें करके उनका समाधान कराने की मांंग की गई।