फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   compitition

अनुपयोगी चीजों से बच्चों ने बनाईं सुंदर कलाकृतियां

Mon, 01 Nov 2021 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
compitition
शाहजहांपुर के खिरनी बाग मैदान दिवाली मेला में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जिला प्रशासन और नगर निगम के तत्वावधान में दीपावली महोत्सव के उपलक्ष्य में तीसरे दिन विभिन्न आयोजन किए गए। इसमें फैंसी ड्रेस, पोस्टर, डस्टबिन मेकिंग आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में पुराना जिला अस्पताल के आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक मृदुल कुमार गुप्ता ने योगाभ्यास कराया। सभी वर्ग आयु के प्रतिभागियों ने योगाभ्यास किया। योग सहायक चिवनाथ पाल, उमेश, ममता, मुकेश, रोली, आकृति, गौरव, अभिषेक, आयुषी आदि उपस्थित रहे। मेले में देशभक्ति पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कराई गई। इसमें विभिन्न स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का आकर्षण झांसी की रानी रही।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा लाइव पेंटिंग का प्रदर्शन किया। जन जागरूकता के उद्देश्य से डस्टबिन मेकिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने वेस्ट मैटेरियल से डस्टबिन बनाई। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत वेस्ट मैटेरियल से विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां तथा आवश्यकता की सामग्री तैयार कराने के लिए बच्चों के मध्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed