फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Committee's manure warehouse in-charge assault, records torn

समिति के खाद गोदाम प्रभारी से मारपीट, अभिलेख फाड़े

Thu, 02 Jul 2020 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Committee's manure warehouse in-charge assault, records torn
पुवायां। सहकारी गन्ना विकास समिति पुवायां के गोदाम प्रभारी की तीन किसानों ने पिटाई करने के साथ ही उसके अभिलेख फाड़ डाले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति पुवायां की खाद गोदाम के प्रभारी प्रेमशंकर राजौरिया ने पुलिस को बताया कि 30 जून को दोपहर समिति की खाद गोदाम पर खाद का वितरण कर रहे थे। इस बीच गांव बसखेड़ा बुजुर्ग के किसान संदीप, निराले, अक्कू और कुछ अन्य लोग कर्ज के रूप में खाद लेने आए थे। उन्होंने किसानों से अभिलेखों पर हस्ताक्षर करने को कहा तो उक्त अपने हस्ताक्षर नहीं कर पिता प्रमोद कुमार सिंह के नाम खाद लेने के लिए हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर तीनों किसानों ने जातिसूचक गाली गलौज करना शुरू कर दिया और मारपीट कर दी। उक्त ने सरकारी अभिलेख भी फाड़ डाले। जान से मारने की धमकी भी दी गई। वह किसी तरह जान बचाकर मौके से भागे। अधिकारियों को सूचना देने के बाद उन्होंने बुधवार को पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

उधर, जिला गन्ना अधिकारी ने डॉ. खुशीराम ने बताया कि जिले में गन्ना विकास विभाग के छह गोदाम हैं। गोदामों से खाद, बीज, दवाएं, सूक्ष्म पोषक तत्व, कृषि यंत्र आदि का वितरण किया जाता है। समितियों से छह सौ से अधिक गांवों के 90 हजार किसान जुड़े हुए हैं। खाद गोदाम प्रभारी को पीटने के कारण कर्मचारियों में भय का माहौल है। कोतवाली प्रभारी सुनील बहलावत ने बताया कि एक जुलाई को तहरीर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोदाम प्रभारी की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। मारपीट करने वाले किसानों को सदस्यता समाप्त करने के लिए नोटिस दिए जा रहे हैं।
डॉ. खुशीराम, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed