फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Committee of 11 members constituted for ghat cleanliness and aarti

घाट स्वच्छता व आरती के लिए 11 सदस्यों की घाट समिति गठति, आज होगी आरती

Tue, 17 May 2022 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Committee of 11 members constituted for ghat cleanliness and aarti
शाहजहांपुर। समस्त जलतीर्थों के संरक्षण के संकल्प के साथ लोगों को नदियों बचाओ अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से गंगा समग्र ने पहल की है। गंगा समग्र की ओर से घाट स्वच्छता व आरती के लिए 11 सदस्यों की घाट समिति बनाई गई है।
विज्ञापन

सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा पर खन्नौत नदी के लोदीपुर घाट पर शाम पांच बजे से गोष्ठी व आरती का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को भव्य बनाने के लिए गंगा समग्र की ओर से घाट स्वच्छता टीम का संयोजक अक्षय तिवारी तथा सह संयोजक राजीव गुप्ता को बनाया है। समिति में सावित्री शर्मा, गीता त्रिवेदी, अर्चना तिवारी सहित पांच महिलाओं को भी रखा है।
विज्ञापन

गंगा समग्र व जिला गंगा समिति नगर के पदाधिकारी, समाजसेवी व अन्य लोग मिलकर आरती करेंगे। गंगा समग्र के प्रांतीय कोषाध्यक्ष व जिला गंगा समिति के सदस्य राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए गंगा समग्र संगठन के कार्यकर्ता संतकुमार मिश्रा, डॉ. आशुतोष, मृदुल गुप्ता, संजय कुमार, अक्षय तिवारी, राजीव गुप्ता, आनंद मिश्रा, गीता त्रिवेदी, महिमा शुक्ला, वर्षा, विनय सक्सेना, अर्चना तिवारी, सुजीत पाठक, ज्ञानेश वाजपेयी, अतुल दीक्षित, रूपेश वर्मा, सावित्री शर्मा, राजेश आदि नगर के लोगों से संपर्क कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में वन विभाग व नगर निगम प्रशासन का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाट स्वच्छता व आरती के लिए एक 11 सदस्यों की घाट समिति भी बना दी गयी है। इसका संयोजक अक्षय तिवारी तथा सहसंयोजक राजीव गुप्ता जी को बनाया है। समिति में सावित्री शर्मा गीता त्रिवेदी, अर्चना तिवारी सहित 5 महिलाओं को भी रखा है। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी एसबी सिंह होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed