{"_id":"11f56cd1a58bd3e6a4735356d88ae436","slug":"commission-will-not-honorarium-the-performance-of-the-bank-friends-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमीशन, मानदेय नहीं मिलने पर बैंक मित्रों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमीशन, मानदेय नहीं मिलने पर बैंक मित्रों का प्रदर्शन
शाहजहांपुर
Updated Sat, 04 Apr 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
ग्राहक सेवा केंद्रों से बैंकिंग सुविधाएं देने वाले बैंक मित्र कमीशन में बढ़ोत्तरी और मानदेय का भुगतान नहीं करने पर शनिवार को फिर सड़क पर उतर आए। उन्होंने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके बैंक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि बैंकों द्वारा विभिन्न कंपनियों के माध्यम से ग्राहक सेवा केंद्र संचालित कराए गए हैं। इन केंद्रों पर बैंकिंग कार्य करने वाले बैंक मित्रों का यह कंपनियां शोषण कर रही हैं। बैंक मित्रों को न तो समय से कमीशन मिल रहा और न ही मानदेय दिया जा रहा है। छह माह से कमीशन और मानदेय नहीं मिलने से बैंक मित्रों के परिवार घोर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए अजय मोहन शुक्ला ने कहा कि बैंकों और उनके द्वारा नियुक्त बैंक मित्रों के बीच बिचौलिया की भूमिका निभाने वाली कंपनियों को कमीशन और मानदेय भुगतान प्रक्रिया से दूर रखा जाए। प्रदर्शन में संदीप गुप्ता, मो. इंतजार, वारिस खान, रामजी अवस्थी, मो. नजाकत, दिलबाग सिंह, नीरज शुक्ला, अनुज दीक्षित आदि शामिल रहे।