फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Commencement of the House Numbering and Listing Work

Shahjahanpur News: मकान गणना और सूचीकरण के कार्य की शुरुआत

Fri, 22 May 2026 10:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
Commencement of the House Numbering and Listing Work
डीएम आवास के सूचीकरण की कार्रवाई करते प्रगणक। स्रोत : सूचना विभाग
शाहजहांपुर। जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत शुक्रवार से मकान गणना और सूचीकरण का कार्य शुरू हो गया। यह अभियान 20 जून तक चलेगा। जिले में 5102 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक की गणना का लक्ष्य है। पहले दिन सर्वर में लॉग-इन की समस्या से भी जूझना पड़ा। अभियान की शुरुआत डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के आवास की मकान गणना और सूचीकरण कार्रवाई के साथ की गई।
विज्ञापन

इस दौरान प्रगणक हिमांशु ने घर नंबर प्रदान किया। सुपरवाइजर कुसुम, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, जनगणना प्रभारी अनुराग सिंह और डीआईओ एनआईसी जॉय शुक्ला भी उपस्थित रहे। एडीएम ने बताया कि यह कार्य पूर्ण पारदर्शिता और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे गणना कार्य में लगे कर्मचारियों को सही और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराकर प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि जिले में 5102 एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) का लक्ष्य है। एक एचएलबी में अनुमानित दो से ढाई सौ मकान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र को चार भागों में बांटा गया है। यहां 747 एचएलबी हैं जिनमें 93 में काम शुरू हुआ है। एक एचएलबी में काम पूरा हुआ है। हनुमत धाम का भी मकान सूचीकरण किया गया है।

--
कार्य का उद्देश्य और प्रक्रिया

इस अभियान के तहत घर-घर जाकर मकानों से संबंधित आवश्यक विवरण एकत्र किए जाएंगे। इन आंकड़ों का उपयोग विभिन्न सरकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी मकानों का सही और सटीक विवरण दर्ज हो। यह प्रक्रिया भविष्य की आवश्यकताओं के लिए एक मजबूत डेटाबेस तैयार करेगी। गणना कार्य में लगे कर्मचारियों को इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed