फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Commencement of the Bhagwat Katha with a Kalash Yatra

Shahjahanpur News: कलशयात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ

Wed, 02 Sep 2026 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Commencement of the Bhagwat Katha with a Kalash Yatra
दिलीपपुर में कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। स्रोत : आयोजक
खुटार। गांव दिलीपपुर में कलशयात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। गांव में कथा का आयोजन सात सितंबर तक हाेगा। कथा व्यास रुपाली शुक्ला भागवत कथा सुनाएंगी। कथा से पूर्व बैंडबाजों के साथ कलशयात्रा, कथा स्थल से गोमती नदी के गुटैया तट पर पहुंची। यहां स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और कलशों में जल भरा। इसके बाद श्रद्धालु वापस कथास्थल पर पहुंचे। संवाद
विज्ञापन

-----------------------
श्री श्याम सेवाट्रस्ट मनाएगा जन्माष्टमी महोत्सव

शाहजहांपुर। श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। बुधवार को मुख्य ट्रस्टी अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। सर्वसम्मति से निर्णय किया कि चार सितंबर को बरेली मोड़ स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित किया जाएगा। रात के समय श्री श्याम भजन और श्रीकृष्ण भक्ति गीतों का आयोजन होगा। बैठक में शिवम अग्रवाल, अल्पित अग्रवाल, आरके अग्निहोत्री, प्रखर अग्रवाल, निकिता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु
कुर्रियाकलां। कांट के मोहल्ला मरहैया स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को कथा व्यास पंडित राहुल कृष्ण दीक्षित ने भगवान श्रीकृष्ण की बाललीलाओं का मनोरम बखान करके श्रद्धालुओं को भावविभाेर कर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के अवतार लेने के बाद कंस ने उन्हें मारने के लिए राक्षस और राक्षसियों को भेजा। भगवान श्रीकृष्ण सभी को मुक्ति प्रदान करते हैं। गोवर्धन पूजा प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भगवान का जयकारा लगाने लगे। कथा श्रवण में दीपक वाजपेयी, संदीप अग्निहोत्री, गंगाशंकर वाजपेयी, विकास पाठक आदि शामिल रहे। संवाद

दिलीपपुर में कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। स्रोत : आयोजक

दिलीपपुर में कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। स्रोत : आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed