फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Come for delivery Gloves were found in litter

डिलीवरी के लिए आए  दस्ताने कूड़े में पड़े मिले

Wed, 27 Jul 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Wed, 27 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संस्थागत प्रसव करवाने आने वाली प्रसूताओं के  साथ आने वालों से सिंगल यूज गल्ब्स (दस्ताने) बाजार से मंगवाए जाते हैं, वहीं सरकारी सप्लाई में आने वाले दस्ताने आज कूड़े में पड़े मिले। विभागीय जिम्मेदार लोगों ने उनके एक्सपायर हो जाने का तर्क दिया है, जो गले नहीं उतर रहा। 
विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में कूड़े के ढेर पर सैकड़ों की संख्या में दस्ताने पड़े मिले। यहां बता दें कि आशाओं और डिलीवरी के समय नवजात शिशु की साफ सफाई के लिए इन्हें सरकारी सप्लाई में मंगाया जाता है, जो कि इस्तेमाल न करके तीमारदारों से बाजार से मंगवाए जाते हैं। यहां बता दें कि सरकारी सप्लाई में आने वाले काटन के बंडल भी पीएचसी की गैराज में पड़े सड़ रहे हैं, जिसका लाभ प्रसूताओं और नवजातों को नहीं मिल पा रहा है, जरूरत पड़ने पर तीमारदारों से इन्हें भी बाजार से ही लाने को कहा जाता है।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी मोहम्मद आशिफ का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में दस्ताने क्यों फेंक दिए गए हैं? इतनी तो डिलीवरी भी नहीं हुई हैं। हां, इनकी एक्सपायरी एक वजह हो सकती है, लेकिन यह इस्तेमाल क्यों नहीं हुए इसका पता लगाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed