{"_id":"6aecdcdf44650179bb09537c","slug":"collision-between-a-thar-car-and-a-tractor-trolley-loaded-with-paddy-four-people-including-a-couple-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-189333-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: थार कार और धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर, दंपती समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: थार कार और धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर, दंपती समेत चार घायल
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीमेंट फैक्टरी के सामने बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और थार कार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दंपती समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली दो टुकड़ों में बंट गई।
ग्राम मढ़िया भमौरी निवासी दीपक ने बताया कि वह गांव के सतीश कुमार का धान ट्रैक्टर-ट्रॉली से लेकर बरेली जा रहा था। ट्रॉली पर सतीश भी था। सीमेंट फैक्टरी के सामने अयोध्या से उत्तराखंड जा रही थार कार से ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर लग गई। हादसे में दीपक, सतीश, कार चालक प्रयागराज के बहेराना निवासी श्रीयेश कुमार और उनकी पत्नी शशि अग्रवाल घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में थार कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर हाईवे पर यातायात सुचारु कराया। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।